Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो से 32.78 लाख मिले, जांच जारी

Published on: December 4, 2025
Major action by Deoria Police
द देवरिया न्यूज़,देवरिया: रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो से 32.78 लाख रुपये नकद बरामद किए। चालक धनराशि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पूरी राशि जब्त कर आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है।
घटना रामपुर तिराहे पर नियमित चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस टीम ने संदिग्ध दिख रही UP 57 AJ 8732 नंबर की महिंद्रा बोलेरो को रोका। तलाशी के दौरान वाहन की सीट और डैशबोर्ड के नीचे बड़ी मात्रा में नकदी छिपी हुई मिली, जिसकी कुल राशि 32 लाख 78 हजार 500 रुपये पाई गई।
बोलेरो चालक की पहचान दीपक वर्मा, निवासी नरहवा गांव, थाना पटेहरवा, जनपद कुशीनगर, पुत्र हरिलाल वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान चालक इस धनराशि के स्रोत, स्वामित्व या उपयोग से जुड़े किसी भी वैध कागजात को प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तुरंत आयकर विभाग को इसकी जानकारी दी।
आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची, नकदी की दोबारा गिनती की और सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद रकम को थाना मालखाना में जमा करा दिया गया। अब इस मामले की आगे की जांच आयकर विभाग द्वारा की जाएगी। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने नकदी बरामद होने की पुष्टि की और बताया कि मामले की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें : तलाकशुदा मुस्लिम महिला को दहेज की रकम और सोना वापस पाने का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Barhaj police [investigated] two thefts.

बरहज पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!