Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: निर्माणाधीन पानी की टंकी में मिला मजदूर का शव, गमछे से लटका मिला सुबह

Published on: August 12, 2025
Deoria Water under construction
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बलिवन खास गांव में सोमवार सुबह एक मजदूर की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। मृतक की पहचान 60 वर्षीय गुलाब प्रसाद के रूप में हुई है, जिनका शव गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर गमछे से लटका हुआ पाया गया।
जानकारी के अनुसार, गुलाब प्रसाद रविवार रात भोजन करने के बाद रोज की तरह अपने बिस्तर पर सोने चले गए थे। लेकिन सुबह जब ग्रामीणों की नजर पानी की टंकी की ओर पड़ी तो उन्होंने उन्हें बांस से गमछे के सहारे लटका हुआ देखा। यह दृश्य देख पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिजनों को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और रो-रोकर बेहाल हो गए।
गुलाब प्रसाद के दो बेटे हैं, जिनमें से एक बाहर काम करता है और दूसरा गांव में रहकर मजदूरी करता है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। श्रीरामपुर थाने के थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और जांच जारी है।

इसे भी पढ़े : रक्षाबंधन पर गोरखपुर की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बांधी राखी, मिला स्नेह और प्रेरणा का संदेश

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Leave a Reply

error: Content is protected !!