Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ट्रंप–मोदी फोन वार्ता से बढ़ी हलचल, टैरिफ और तेल सौदे पर अटकलें तेज

Published on: February 3, 2026
Trump-Modi phone conversation increased the stir
द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई है। इस बातचीत की जानकारी भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जिओ गोर ने दी है। फोन कॉल के बाद राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है और दोनों नेताओं के बीच किसी अहम समझौते को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अब तक इस बातचीत के एजेंडे या नतीजों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अमेरिकी राजदूत सर्जिओ गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। स्टे ट्यून्ड।” इस संक्षिप्त पोस्ट के बाद यह माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस बातचीत से जुड़ी और जानकारी सार्वजनिक की जा सकती है।

यह फोन वार्ता ऐसे समय पर हुई है जब भारत और अमेरिका के रिश्ते व्यापारिक मोर्चे पर दबाव में हैं। हाल के दिनों में अमेरिका ने भारत पर भारी 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसका कारण व्यापार असंतुलन और भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की खरीद को बताया था। इसी मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

हालांकि, हाल ही में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिए थे कि अमेरिका भारत पर लगाए गए टैरिफ में नरमी कर सकता है। उन्होंने कहा था कि भारत ने रूस से तेल आयात कम किया है, जिसके चलते अमेरिका टैरिफ नीति पर पुनर्विचार कर सकता है। इसके बाद ट्रंप का एक और बड़ा बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भारत ईरान से तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से कच्चा तेल आयात करेगा। ट्रंप ने कहा था कि इसको लेकर एक समझौते की रूपरेखा पहले ही तैयार कर ली गई है और भारत इसमें शामिल हो रहा है।

इन बयानों के बीच ट्रंप–मोदी फोन वार्ता को बेहद अहम माना जा रहा है। कूटनीतिक जानकारों का मानना है कि बातचीत में टैरिफ, ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार समझौते जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई हो सकती है।

इसी बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर 2 से 5 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण खनिजों से जुड़ी मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, जयशंकर की अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात तय है।

ऐसे में ट्रंप और मोदी के बीच हुई यह फोन वार्ता भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है और अब सभी की नजरें दोनों देशों की ओर से आने वाले आधिकारिक बयान पर टिकी हैं।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Leave a Reply

error: Content is protected !!