Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

चीन को जयशंकर का कड़ा संदेश: अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा, चालबाजियों से नहीं बदलेगी हकीकत

Published on: January 3, 2026
Jaishankar's strong message to China

द देवरिया न्यूज़,अरुणाचल प्रदेश : बीते नवंबर में अरुणाचल प्रदेश की एक महिला द्वारा चीन में उत्पीड़न के आरोप का मुद्दा अब एक बार फिर चर्चा में है। महिला ने दावा किया था कि भारतीय पासपोर्ट होने के बावजूद चीन के शंघाई हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने न सिर्फ उन्हें परेशान किया, बल्कि उनके पासपोर्ट को मानने से भी इनकार कर दिया। इस पूरे मामले पर अब विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कड़ा रुख अपनाया है।

जयशंकर का दो टूक संदेश

चेन्नई में आईआईटी मद्रास के एक कार्यक्रम के दौरान जब इस घटना को लेकर सवाल किया गया, तो विदेश मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि चीन की इस तरह की चालबाजियों से जमीनी हकीकत नहीं बदलने वाली है।

जयशंकर ने बताया कि भारत ने इस मुद्दे पर चीन के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया था और स्पष्ट कर दिया था कि इस तरह के कदम अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आवागमन के लिए तय नियम-कानून होते हैं और हर देश को उनका सम्मान करना चाहिए। भारत का इस मामले में रुख पूरी तरह दृढ़ और स्पष्ट है।

पाकिस्तान पर भी साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान भारत की विदेश नीति से जुड़े सवाल पर विदेश मंत्री ने पाकिस्तान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कई बार पड़ोसी देश हालात को मुश्किल बना देते हैं और पश्चिमी सीमा पर भारत को इसका सामना करना पड़ता है। जयशंकर ने कहा कि यदि कोई देश लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो भारत के पास आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है।

उन्होंने दो टूक कहा कि भारत अपनी सुरक्षा को लेकर किसी के निर्देशों का इंतजार नहीं करेगा और जो भी कदम जरूरी होंगे, उन्हें उठाया जाएगा।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!