Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सावन का पहला सोमवार : श्रीनर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Published on: July 14, 2025
first monday of savan
द देवरिया न्यूज़ : सावन मास का पावन पहला सोमवार जिले के ग्रामसभा मेदीपट्टी स्थित प्राचीन श्रीनर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों के जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भोर के तीन बजे से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों की गूंज शुरू हो गई। कांवरियों और शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक व विशेष पूजा-अर्चना की। इस पावन मौके पर मंदिर परिसर हर तरफ शिवभक्ति में रंगा नजर आया।
मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों समेत क्षेत्रीय ग्रामीणों में सावन सोमवार को लेकर विशेष उल्लास देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, दही, शहद और गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भक्तों का कहना था कि सावन में शिव आराधना से विशेष पुण्य मिलता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
मंदिर महंत परमेश मिश्रा ने बताया कि सावन में हर सोमवार को विशेष पूजा होती है लेकिन पहला सोमवार सबसे अधिक शुभ और फलदायी माना जाता है। भक्तों की आस्था देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। श्रद्धालु सूरज सिंह ने बताया कि वे हर वर्ष सावन में बाबा श्रीनर्मदेश्वर के दर्शन व जलाभिषेक करने जरूर आते हैं।
प्रशासन की व्यवस्था
स्थानीय प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी रही। अगले सोमवार को लेकर भी श्रद्धालुओं में उत्साह पहले सोमवार की भांति ही आगामी सोमवारों को भी बड़ी संख्या में भक्तों के जुटने की उम्मीद है। मंदिर समिति ने व्यवस्थाओं को और बेहतर करने का भरोसा जताया है।
मंदिर कमेटी का भव्य स्वागत
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजन लाल श्रीवास्तव, सुजीत यादव, राजू राय, राहुल एवं समस्त ग्रामवासियों ने पूरी व्यवस्था में सहयोग दिया। कमेटी द्वारा जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान व शीतल पेय की व्यवस्था की गई।

इसे भी पढ़ें :  आज का राशिफल: 14 जुलाई 2025, सोमवार

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

1 thought on “सावन का पहला सोमवार : श्रीनर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब”

Leave a Reply

error: Content is protected !!