Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कर्नाटक में राज्यपाल के अपमान को लेकर सियासी घमासान, BJP–JDS का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

Published on: January 28, 2026
Insult of Governor in Karnataka

द देवरिया न्यूज़,बेंगलुरु : कर्नाटक में राज्यपाल के कथित अपमान को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। मंगलवार को विधानसभा के बाहर विपक्षी दलों बीजेपी और जेडीएस ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और राज्यपाल थावरचंद गहलोत के साथ कथित बदसलूकी के मामले में कांग्रेस के कुछ विधायकों को निलंबित करने की मांग उठी।

विपक्ष का आरोप है कि विधानसभा की संयुक्त बैठक के दौरान कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल का अपमान किया, जो संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ है। इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी और जेडीएस नेताओं ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या हुआ था विधानसभा में?

22 जनवरी को कर्नाटक विधानसभा में उस वक्त भारी हंगामा हुआ, जब राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सरकार द्वारा तैयार किया गया पूरा अभिभाषण पढ़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने केवल तीन पंक्तियों में अपनी बात समाप्त की और सदन से बाहर जाने लगे। इससे कांग्रेस सरकार नाराज हो गई।

आरोप है कि जैसे ही राज्यपाल सदन से बाहर जाने लगे, कुछ कांग्रेस विधायकों ने उन्हें घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस घटना में एमएलसी हरिप्रसाद का नाम भी सामने आया। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला।

मंत्री के इस्तीफे की भी मांग

प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने एक्साइज मंत्री आर. बी. तिम्मापुर को भी पद से हटाने की मांग की। उन पर एक्साइज विभाग में कथित घोटाले का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा राज्य में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी कांग्रेस सरकार को घेरा गया। इस विरोध प्रदर्शन में विपक्ष के नेता आर. अशोक, चालावादी नारायणस्वामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र, सी. टी. रवि सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

अन्य मुद्दों पर भी कांग्रेस को घेरा

प्रदर्शन के दौरान कोप्पल से कांग्रेस सांसद राजशेखर बसवराज हितनाल के एक बयान पर भी नाराजगी जताई गई। सांसद ने एक विदेशी महिला के रेप और हत्या की घटना को “छोटी घटना” बताया था, जिसे लेकर विपक्ष ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।
इसके अलावा केंद्र सरकार के नए रोजगार गारंटी कानून को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कथित “भ्रामक प्रचार” का भी विरोध किया गया। कुल मिलाकर, राज्यपाल के अपमान के आरोपों को लेकर विपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है, जिससे कर्नाटक की राजनीति में टकराव और तेज होने के आसार नजर आ रहे हैं।


इसे भी पढ़ें : निंदनीय घटनाओं और यूजीसी रेगुलेशंस पर उठे सवाल, अलंकार अग्निहोत्री का तीखा बयान


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!