Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मायावती ने सपा-कांग्रेस के आरोपों का पलटवार किया, सरकारी बसों के इस्तेमाल के बयान को बताया आधारहीन

Published on: October 17, 2025
Mayawati refutes SP-Congress's allegations
द देवरिया न्यूज़ ,लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नौ अक्तूबर को हुई रैली में योगी सरकार की प्रशंसा करने पर सपा और कांग्रेस के निशाने पर आईं बसपा सुप्रीमो मायावती ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इन दलों में राजनीतिक ईमानदारी और साहस नहीं है, यही वजह है कि उनके द्वारा योगी सरकार के प्रति आभार प्रकट करना इन्हें पसंद नहीं आया।
मायावती ने रैली में सरकारी बसों के इस्तेमाल के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि रैली में बसपा समर्थक अपने धन से दूर-दूर से आए थे और सरकारी बसों का इस्तेमाल करने की बात पूरी तरह आधारहीन है।
लखनऊ में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद बयान जारी करते हुए मायावती ने कहा कि सपा सरकार ने बीएसी की सरकार में बने स्मारक और पार्कों की उपेक्षा की थी, जबकि योगी सरकार ने टिकट से आए धन से उनका रखरखाव किया। रैली में उन्होंने इस लिए योगी सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विद्वेष के कारण सपा और कांग्रेस अब बसपा पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस ने आरोप लगाए थे कि रैली को सफल बनाने के लिए सरकारी बसों में भीड़ लाई गई। इस पर मायावती ने स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यकर्ता प्राइवेट बस और ट्रेन के किराए देकर रैली में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस तरह के आधारहीन आरोपों से सावधान रहने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : सीएम योगी ने उज्ज्वला लाभार्थियों को दी दिवाली पर बड़ी सौगात, 1.86 करोड़ महिलाओं के खाते में भेजे 1500 करोड़ रुपये

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!