Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अंगूठा लगवाने के बाद कॉर्डधारकों को कोटेदार ने नहीं दिया अनाज

Published on: September 30, 2025
after getting thumbed up
द देवरिया न्यूज़ : रुद्रपुर के गाजीपुर भैंसही गांव में कोटेदार वसी अहमद पर बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोप है कि उन्होंने कार्डधारकों से पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी अनाज का वितरण नहीं किया। शिकायत की पुष्टि होने पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच की तो गोदाम से अनाज गायब मिला। मामले में करीब 100 क्विंटल गेहूं और चावल की कालाबाजारी का खुलासा हुआ है।
शिकायत के बाद जांच शुरू
गांव के कई कार्डधारकों—चंद्रशेखर, अमेरिका, रामसेवक, शशिकांत, शैलेंद्र आदि—ने 26 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि कोटेदार ने उनसे अंगूठा लगवा लिया, लेकिन अनाज नहीं दिया। इसी आधार पर पूर्ति निरीक्षक गौरव शुक्ला जांच के लिए पहुंचे।
गोदाम से अनाज गायब
जांच के दौरान कार्डधारक नर्वदा, बलमा देवी, ललिता, गिरिजा, इसरावती, तिजिया और सूर्यनाथ सहित कई लोगों ने भी यही आरोप दोहराया। जब गोदाम की जांच की गई तो वहां से करीब 100 क्विंटल गेहूं और चावल नदारद पाया गया। पूछताछ में कोटेदार ने बताया कि अनाज को दूसरे के मकान में रखा गया है, लेकिन वहां भी अनाज नहीं मिला।
डीएम की अनुमति से केस दर्ज
पूर्ति निरीक्षक ने पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी और अनुमति मिलने के बाद कोटेदार वसी अहमद के खिलाफ कोतवाली में गबन और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया।
पुलिस जांच में जुटी
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी। गांव में इस खुलासे से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीबों का हक मारने वाले कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई और ऐसा साहस न कर सके।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में पार्किंग की समस्या हल होने की जगी उम्मीद

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

1 thought on “अंगूठा लगवाने के बाद कॉर्डधारकों को कोटेदार ने नहीं दिया अनाज”

Leave a Reply

error: Content is protected !!