Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई सक्रिय, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने किया दावा

Published on: May 10, 2026
Iran's new Supreme Leader Mojtaba
द  देवरिया न्यूज़,तेहरान। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि वह पूरी तरह सक्रिय हैं और देश की सैन्य तथा राजनीतिक रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई ट्रंप प्रशासन के साथ संभावित बातचीत को लेकर भी सख्त रुख अपनाए हुए हैं।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि मोजतबा खामेनेई वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के साथ मिलकर युद्ध रणनीति तैयार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह यह भी तय कर रहे हैं कि अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का रुख क्या होगा।
गौरतलब है कि 28 फरवरी के बाद से मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं, जिसके बाद उनके गंभीर रूप से घायल होने या ईरान से बाहर होने जैसी अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, अमेरिकी एजेंसियों का कहना है कि वह सुरक्षित स्थान पर हैं और लगातार सरकारी तथा सैन्य अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जिससे उनके ठिकाने का पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया है। वह केवल भरोसेमंद लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात करते हैं और संदेश पहुंचाने के लिए दूतों का इस्तेमाल करते हैं।
मोजतबा खामेनेई के कार्यालय के अधिकारी मजाहेर हुसैनी ने बताया कि हमले में उन्हें हल्की चोटें आई थीं। उनके पैर, पीठ के निचले हिस्से और कान के पीछे मामूली चोट लगी थी, लेकिन अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सेहत को लेकर फैलाई जा रही कई बातें गलत हैं।
हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने भी बताया था कि उनकी मोजतबा खामेनेई के साथ ढाई घंटे लंबी बैठक हुई थी। इसे किसी शीर्ष ईरानी अधिकारी और नए सुप्रीम लीडर के बीच पहली सार्वजनिक रूप से स्वीकार की गई मुलाकात माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस जानकारी के जरिए ईरान ने यह संदेश देने की कोशिश की कि मोजतबा पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय हैं।
56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को अपने पिता अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया। वह 2022 में अयातुल्ला घोषित किए गए थे। ईरान की 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद वह देश के तीसरे सुप्रीम लीडर बने हैं। उनसे पहले रुहोल्लाह खुमैनी और फिर अली खामेनेई इस पद पर रहे थे।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर ठगी का खुलासा, तीन गिरफ्तार


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

1 thought on “ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई सक्रिय, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने किया दावा”

Leave a Reply

error: Content is protected !!