Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ देवरिया में समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, दो दर्जन कार्यकर्ता हिरासत में

Published on: August 11, 2025
Akhilesh Yadav's arrest
द देवरिया न्यूज़ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को देवरिया में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखिलेश यादव को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे निर्वाचन आयोग की ओर जा रहे थे। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में आक्रोश है।
प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ता दोपहर को देवरिया के सुभाष चौक चौराहे पर एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को “लोकतंत्र पर सीधा हमला” करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने तत्काल रिहाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
प्रदर्शन के कारण चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने प्रदर्शन समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन जब कार्यकर्ता नहीं माने, तो पुलिस ने करीब दो दर्जन सपा नेताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। इसके बाद धरना समाप्त करवा दिया गया और यातायात व्यवस्था बहाल हो गई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धरने और गिरफ्तारी को लेकर विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है। इस बीच समाजवादी  पार्टी के स्थानीय नेताओं ने साफ कर दिया है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक अखिलेश यादव को रिहा नहीं किया जाता।

इसे भी पढ़े : रक्षाबंधन पर गोरखपुर की छात्राओं ने राष्ट्रपति को बांधी राखी, मिला स्नेह और प्रेरणा का संदेश

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Leave a Reply

error: Content is protected !!