Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में प्लॉटिंग का रहस्य: न कस्बा, न सुविधाएं, फिर भी करोड़ों की जमीन और चली गोलियां

Published on: January 19, 2026
Secret of plotting in Baghauchghat
द देवरिया न्यूज़,देवरिया/बघौचघाट। धूस देवरिया चौराहे के पास जिस जमीन की प्लॉटिंग को लेकर हाल ही में फायरिंग की घटना हुई, वह कुशीनगर जिले के तमकुहीराज स्टेट की बताई जा रही है। करीब 20 बीघा क्षेत्रफल में फैले इस पुराने बगीचे में इन दिनों बड़े पैमाने पर प्लॉटिंग का काम चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस इलाके में न कोई बड़ा कस्बा है, न औद्योगिक क्षेत्र और न ही शहरी जीवन की बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं, वहां प्लॉटिंग के जरिए जमीन की कीमत 30 से 40 लाख रुपये प्रति कट्ठा तक बताई जा रही है।
चर्चा है कि प्लॉटिंग की आड़ में बगीचे से अब तक 50 से अधिक कीमती महुआ और अन्य पेड़ काटे जा चुके हैं। बिहार सीमा से सटे बघौचघाट थाना क्षेत्र का यह छोटा सा चौराहा शनिवार को अचानक तब सुर्खियों में आ गया, जब जमीन की खरीद-बिक्री और लेनदेन को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दबदबा दिखाने के लिए तीन राउंड फायरिंग कर दी गई।
हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वतः संज्ञान लेते हुए तीन नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, मगर अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तमकुहीराज राजघराने की इस जमीन पर प्लॉटिंग का प्रयास पहले भी हो चुका है। बताया जा रहा है कि यह तीसरी बार है जब 20 बीघा जमीन की प्लॉटिंग की जा रही है। पिछले वर्ष देवमणि त्रिपाठी ने राजपरिवार से एग्रीमेंट कर प्लॉटिंग शुरू की थी, लेकिन स्थानीय विरोध और विवाद के चलते काम रुक गया था। उस दौरान भी मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं और कुछ स्थानीय लोग इस जमीन को अपनी बताते हुए मुकदमेबाजी कर रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जहां आसपास की जमीन की कीमत करीब 10 लाख रुपये प्रति कट्ठा है, वहीं इस प्लॉटिंग की जमीन इतनी महंगी क्यों बताई जा रही है। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर करीब 20 गाड़ियां और 100 से अधिक लोग मौजूद थे। डर के कारण लोग खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन यह घटना इस रहस्यमय प्लॉटिंग की कहानी को और गहरा कर गई है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया ट्रैफिक पुलिस हाईटेक हुई, स्पीड रडार गन और बॉडी वॉर्न कैमरे से हादसों पर लगेगी लगाम


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!