Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Published on: June 10, 2026
Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.
द  देवरिया न्यूज़,लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित श्रीराम कथा में सहभागिता की। यह आयोजन विधायक डॉ. नीरज बोरा द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने तुलसी पीठाधीश्वर, पद्म विभूषण एवं जगद्गुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्रीरामचरितमानस की दिव्य कथा का श्रवण किया। उन्होंने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए कहा कि पूज्य गुरुदेव की वाणी में रामकथा का जो आध्यात्मिक रस, ज्ञान और गूढ़ अर्थ प्रकट होता है, वह अत्यंत अलौकिक एवं प्रेरणादायक है।

सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, मर्यादा, त्याग और लोककल्याण का संदेश देता है। रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, नैतिकता और मानवता की दिशा में प्रेरित करने का माध्यम भी है।

उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दिव्य वाणी लाखों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है। कथा के माध्यम से समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित होता है।

श्रीराम कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का रसपान किया। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयघोष से भावविभोर नजर आए।

इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक हस्तियां एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय माहौल में हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Leave a Reply

error: Content is protected !!