Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

दिल्ली में लालू-तेजस्वी की बड़ी बैठक, बिहार में इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग पर आज सुलझ सकता है पेंच

Published on: October 13, 2025
Lalu-Tejashwi's big deal in Delhi
द देवरिया न्यूज़ ,नई दिल्ली/पटना। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन (INDIA Bloc) के भीतर सीट बंटवारे पर चल रही रस्साकशी के बीच रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच गए। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि आज दिल्ली में तेजस्वी यादव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि इस मुलाकात के बाद बिहार में इंडिया गठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर चल रही सभी उलझनें दूर हो सकती हैं और सीटों का अंतिम फार्मूला तय हो जाएगा।
कोर्ट पेशी के लिए भी दिल्ली पहुंचे लालू-तेजस्वी
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव को सोमवार, 13 अक्तूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब केस में पेश होना है। दोनों इसी सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। कोर्ट में उनकी पेशी के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब लालू प्रसाद से सीट शेयरिंग को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा — “बातचीत चल रही है, सब ठीक हो जाएगा।” वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि कोर्ट ने बुलाया है इसलिए दिल्ली आए हैं। उन्होंने जोड़ा — “इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक है। कहीं कोई नाराज़गी नहीं है। सीट बंटवारे की घोषणा जल्द की जाएगी।”
तेजस्वी बोले — “14 नवंबर के बाद बिहार की जनता बेरोजगारी से मुक्त होगी”
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि “मेरे द्वारा नौकरी देने की घोषणा पर सत्ता पक्ष परेशान है, लेकिन मैंने जो कहा है, वह जरूर करूंगा। जिस परिवार में कोई सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलेगी। 14 नवंबर के बाद बिहार बेरोजगारी से मुक्त होगा।”
उनके इस बयान ने एक बार फिर सियासी माहौल गरमा दिया है। एनडीए गठबंधन इसे चुनावी वादे के रूप में देख रहा है, जबकि राजद कार्यकर्ता इसे “तेजस्वी का वादा” कहकर प्रचारित कर रहे हैं।
राजद ने 80 से अधिक सीटों पर तय किए उम्मीदवार
राजद सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने करीब 80 से अधिक विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार तेजस्वी यादव स्वयं प्रत्येक सीट की समीक्षा कर रहे हैं। पार्टी उन्हीं को टिकट दे रही है जो अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत रखते हुए जीत की गारंटी दे सकें।
सूत्रों का कहना है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले विधायकों को दोबारा मौका दिया गया है। वहीं कुछ नए चेहरों को भी टिकट मिलने की संभावना है, जिनका प्रदर्शन संगठन स्तर पर प्रभावशाली रहा है।
राजद की संभावित सूची में जदयू छोड़कर आए पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, पूर्व विधायक राहुल शर्मा, पूर्व सांसद और बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी सहित कई अन्य नाम शामिल हैं।
कांग्रेस के खाते में सीटों को लेकर फंसा है पेंच
इंडिया गठबंधन के भीतर असली पेंच राजद और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर फंसा है। कांग्रेस कुछ सीटें अपने खाते में चाह रही है, जिन पर राजद पहले से दावेदारी ठोक चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, सीटों की संख्या और उम्मीदवारों के चयन पर अंतिम निर्णय लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और कांग्रेस हाईकमान की बैठक के बाद लिया जाएगा।
राबड़ी आवास से निकले तो गूंजे नारे
दिल्ली रवाना होने से पहले जब लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव राबड़ी आवास से निकले, तो सैकड़ों राजद कार्यकर्ताओं ने “लालू यादव जिंदाबाद” और “तेजस्वी यादव आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से माहौल गुंजायमान कर दिया। हालांकि कुछ कार्यकर्ता ऐसे भी थे जिन्होंने वर्तमान विधायकों को टिकट न देने की मांग की।
जल्द सुलझेगा गठबंधन का फार्मूला
दिल्ली में आज होने वाली बैठक को लेकर सियासी हलकों में उत्सुकता है। संभावना जताई जा रही है कि अगर बातचीत सकारात्मक रही, तो इंडिया गठबंधन का सीट बंटवारा अगले दो दिनों में औपचारिक रूप से घोषित किया जा सकता है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार में महागठबंधन के लिए यह एक अहम मोड़ है। यदि राजद और कांग्रेस के बीच समझौता हो जाता है, तो विपक्ष एकजुट होकर एनडीए के खिलाफ सीधा मुकाबला करने की स्थिति में होगा।
फिलहाल सभी की निगाहें दिल्ली में लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के बीच होने वाली बैठक पर टिकी हैं — जहां से बिहार की राजनीति की नई दिशा तय होगी।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Leave a Reply

error: Content is protected !!