Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

व्हाइट हाउस का क्रिसमस रिसेप्शन बना सगाई पार्टी, ट्रंप जूनियर ने मॉडल बेटिना एंडरसन से की सगाई का ऐलान

Published on: December 18, 2025
White House Christmas Reception

द देवरिया न्यूज़,वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस में सोमवार रात आयोजित क्रिसमस रिसेप्शन उस वक्त यादगार बन गया, जब यह कार्यक्रम अचानक एक सगाई समारोह में बदल गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने इसी मंच से अपने रिश्ते की सार्वजनिक घोषणा कर दी।

47 वर्षीय ट्रंप जूनियर ने राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में बताया कि उन्होंने मॉडल और सोशलाइट बेटिना एंडरसन से सगाई कर ली है। उन्होंने कहा कि बेटिना ने उनके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है। इस खास पल का वीडियो ट्रंप की करीबी सहयोगी लॉरा लूमर ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें ट्रंप जूनियर, बेटिना एंडरसन और राष्ट्रपति ट्रंप एक साथ नजर आ रहे हैं।

प्रपोजल के दौरान दिखी झिझक

वीडियो में ट्रंप जूनियर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा,
“ऐसा कम ही होता है जब मेरे पास कहने के लिए शब्द न हों। मैं बेटिना को उस एक शब्द के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं—‘हां’। जब आप सवाल पूछते हैं तो जवाब को लेकर थोड़ी घबराहट होती है, लेकिन उसका हां कहना साल के अंत की सबसे बड़ी जीत है।”

38 साल की हैं बेटिना एंडरसन

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर 47 वर्ष के हैं, जबकि बेटिना एंडरसन की उम्र 38 साल है। दोनों का नाम पहली बार सितंबर 2024 में चर्चा में आया था, जब ट्रंप जूनियर ने किंबर्ली गुइलफॉयल के साथ अपनी सगाई खत्म की थी।

ट्रंप जूनियर इससे पहले 2005 में मॉडल वैनेसा हेडन से शादी कर चुके हैं। दोनों का 2018 में तलाक हो गया था और उनके पांच बच्चे हैं।

बेटिना ने जताया आभार

व्हाइट हाउस इवेंट के दौरान बेटिना एंडरसन ने भी संक्षिप्त रूप से संबोधन किया। उन्होंने कार्यक्रम की सजावट के लिए फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप का धन्यवाद करते हुए कहा,
“यह अविश्वसनीय है। यह मेरी जिंदगी का सबसे यादगार वीकेंड रहा। मुझे अपने जीवनसाथी से शादी करने का मौका मिला और मैं खुद को दुनिया की सबसे खुशनसीब लड़की महसूस कर रही हूं।” व्हाइट हाउस का यह क्रिसमस रिसेप्शन अब राजनीति से ज्यादा एक निजी और भावनात्मक पल के कारण चर्चा में आ गया है।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!