Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

Realme ला सकती है 10,001mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, पावर बैंक जैसी होगी बैटरी ताकत

Published on: December 30, 2025
Realme can bring 10,001mAh
द देवरिया न्यूज़,टेक्नोलाजी : Realme Big Battery Smartphone: आने वाले समय में 10 हजार mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन आम हो सकते हैं। इसकी वजह यह है कि कई चीनी कंपनियां अब अल्ट्रा-बिग बैटरी वाले फोन पर तेजी से काम कर रही हैं। साल 2025 तक जहां 7,000 से 7,500mAh बैटरी स्मार्टफोन्स में आम हो गई थी, वहीं 2026 तक यह क्षमता 10,000mAh तक पहुंच सकती है।
कुछ महीनों पहले रियलमी ने 10,000mAh बैटरी वाला एक कॉन्सेप्ट फोन Realme GT 7 पेश किया था। अब कंपनी ने संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिसमें 10,001mAh की दमदार बैटरी होगी। सोशल मीडिया पर रियलमी का यह ‘रहस्यमयी’ फोन चर्चा में है, जिसकी बैटरी क्षमता किसी पावर बैंक जैसी बताई जा रही है।

RMX5107 मॉडल नंबर के साथ दिखा नया फोन

एमटी टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नया रियलमी स्मार्टफोन एक टेलीग्राम पोस्ट में सामने आया है। इसका मॉडल नंबर RMX5107 बताया जा रहा है। फोन के ‘अबाउट डिवाइस’ पेज से पता चलता है कि यह Realme UI 7 पर काम करता है और इसमें लेटेस्ट Android 16 दिया गया है। Realme UI 7 को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था और अभी तक यह किसी भी रियलमी फोन में नहीं आया है।

12GB रैम और 256GB स्टोरेज

लीक जानकारी के अनुसार, इस फोन में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। यह रैम एक्सपेंशन फीचर को भी सपोर्ट करेगा। सबसे खास बात यह है कि फोन में 10,001mAh की बैटरी दी गई है, जो Realme के कॉन्सेप्ट फोन Realme GT 7 से भी ज्यादा क्षमता वाली है।

बड़ी बैटरी की रेस में रियलमी अकेली नहीं

रियलमी के अलावा अन्य कंपनियां भी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही हैं। हाल ही में Honor ने चीन में Honor Win और Honor Win RT स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें 10,000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा कंपनी Honor Power 2 भी पेश करने की तैयारी में है, जिसमें 10,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।
वहीं OnePlus भी इस रेस में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले OnePlus Turbo स्मार्टफोन में 9,000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है।

बड़ी बैटरी, लेकिन फोन रहेगा स्लिम और हल्का

पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन कंपनियों ने बैटरी टेक्नोलॉजी में बड़ा इनोवेशन किया है। अब बड़ी बैटरी के बावजूद फोन को स्लिम और लाइटवेट बनाया जा रहा है। इस साल लॉन्च हुए Realme, OnePlus और iQOO के बड़े बैटरी वाले स्मार्टफोन डिजाइन के मामले में काफी स्लीक और हल्के रहे हैं। मोटोरोला और रियलमी इस मामले में सबसे आगे मानी जा रही हैं, जो बैटरी टेक्नोलॉजी को इस तरह डिजाइन में फिट कर रही हैं कि फोन यूजर के हाथ में भारी महसूस न हो।

इसे भी पढ़ें : ISRO का ऐतिहासिक मिशन: LVM3 रॉकेट से ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!