Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पारिवारिक विवाद के बाद देवरिया में दंपति ने जहरीला पदार्थ खाया, समय रहते बची जान

Published on: December 9, 2025
Deoria after family dispute

द देवरिया न्यूज़,देवरिया: देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौती गांव में सोमवार शाम पारिवारिक विवाद के बाद एक दंपति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन समय रहते दोनों को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, धनौती गांव निवासी मेहदी हसन (35) पुत्र सफीउल्लाह और उनकी पत्नी रेहान खातून (30) का सोमवार शाम परिवार के अन्य सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने आवेश में आकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर देख परिजनों ने तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

अस्पताल में इमरजेंसी विभाग के डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के मुताबिक, दंपति की हालत पहुंचते समय गंभीर थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। वहीं परिजन विवाद के कारणों पर कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

इमरजेंसी में मौजूद डॉ. एन. के. पांडे ने बताया कि पति-पत्नी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। दोनों को निगरानी में रखा गया है और अगले 24 घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में अनोखा मामला: पांच बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने अंबेडकर नगर जाकर उसी प्रेमी से करा दी शादी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!