Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

एशिया कप: भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने, सूर्यकुमार की सेना बनाए रखेगी जीत का सिलसिला

Published on: September 22, 2025
Asia Cup India-Pakistan
द देवरिया न्यूज़ : एशिया कप के सुपर-4 चरण में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ग्रुप चरण में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा मात दे चुकी है और अब उनका लक्ष्य इस लय को बरकरार रखते हुए सुपर-4 में भी जीत दर्ज करना होगा। खास बात यह है कि पिछले मैच में हुए हैंडशेक विवाद के बाद दोनों टीमों के बीच तनाव और बढ़ गया है, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।
ग्रुप चरण में दमदार प्रदर्शन
भारत ने ग्रुप चरण में तीनों मैच जीतकर ग्रुप ए में टॉप पर जगह बनाई। ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रयोग किए और खुद को बल्लेबाजी क्रम में 11वें नंबर पर उतारा। वहीं, संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर भेजा गया, जिन्होंने शानदार अर्धशतक जमाकर मौके का पूरा फायदा उठाया।
भारत ने इस मैच में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया और उनकी जगह अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को आजमाया। हालांकि दोनों गेंदबाज बहुत असरदार साबित नहीं हुए। अर्शदीप ने जरूर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे किए, लेकिन टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं।
प्लेइंग-11 में बुमराह और वरुण की वापसी तय
दुबई की धीमी पिच को देखते हुए संभावना है कि भारत तीन स्पिनरों—अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती—के साथ ही खेलेगा। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या संभालेंगे। ऐसे में अर्शदीप और हर्षित को बाहर बैठना पड़ सकता है।
अक्षर पटेल की चोट ने टीम प्रबंधन की चिंता जरूर बढ़ाई है, लेकिन फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने साफ किया है कि अक्षर ठीक हैं और उनके खेलने की संभावना अधिक है। अगर वे फिट नहीं होते हैं तो वाशिंगटन सुंदर या रियान पराग को मौका मिल सकता है।
बल्लेबाजों की फॉर्म चिंता का विषय
भारत की सबसे बड़ी चुनौती बल्लेबाजी है। शुभमन गिल लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और टीम को उनसे बड़ी पारी की दरकार होगी। वहीं, अभिषेक शर्मा को भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना होगा। संभावना है कि पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव उतरेंगे और सैमसन पांचवें नंबर पर खेल सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

इसे भी पढ़े : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज बॉब सिम्पसन का 89 वर्ष की उम्र में निधन

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

1 thought on “एशिया कप: भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने, सूर्यकुमार की सेना बनाए रखेगी जीत का सिलसिला”

Leave a Reply

error: Content is protected !!