Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

एनआईए अदालत ने अनमोल बिश्नोई की न्यायिक हिरासत 7 दिन बढ़ाई, सलमान खान फायरिंग और मूसेवाला मर्डर केस से जुड़े हैं आरोपी

Published on: November 30, 2025
Anmol Bishnoi in NIA court

द देवरिया न्यूज़ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की न्यायिक हिरासत को सात दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। यह फैसला एनआईए मुख्यालय में विशेष सुनवाई के दौरान लिया गया। सुनवाई के दौरान अनमोल ने अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताते हुए अदालत में आवेदन दिया था। अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद एनआईए ने अनमोल को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था और उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर 11 दिन की रिमांड पर लिया गया था।


अमेरिका ने किया था डिपोर्ट

लॉरेंस बिश्नोई का भाई और करीबी सहयोगी अनमोल बिश्नोई अमेरिका में छिपा हुआ था। उसे मंगलवार को अमेरिका ने डिपोर्ट कर भारत भेजा, जहां एनआईए ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।


किन मामलों में वॉन्टेड था अनमोल?

जांच में सामने आया कि अनमोल:

  • अमेरिका से बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए आतंकी और आपराधिक गतिविधियां संचालित करता था।

  • गिरोह के शूटरों और गुर्गों को आश्रय और रसद सहायता देता था।

  • भारत में जबरन वसूली में भी सक्रिय था।

  • हथियार तस्करों, गैंगस्टरों और आतंकियों के गठजोड़ में अहम भूमिका निभाता था।

एनआईए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के खिलाफ आरसी 39/2022 के तहत बड़ी साजिश मामले की जांच जारी रखे हुए है।


सलमान खान फायरिंग से लेकर मूसेवाला मर्डर तक कनेक्शन

अनमोल बिश्नोई कई बड़े आपराधिक मामलों में आरोपी और वॉन्टेड है।

सलमान खान घर फायरिंग (2024)

14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी अनमोल ने खुद ली थी।
चार्जशीट में दर्ज है कि:

  • अनमोल ने शूटर्स को 9 मिनट का ऑडियो भेजकर हमला करने के लिए उकसाया था।

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस

  • 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी।

  • इस केस का मुख्य साजिशकर्ता अनमोल को बताया गया है।

  • माना जा रहा है कि हत्या का कारण बाबा सिद्दीकी का सलमान खान से करीबी संबंध था।

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस (2022)

  • 29 मई 2022 को हुए मूसेवाला मर्डर में भी अनमोल की अहम भूमिका रही।

  • उसने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर साजिश को अंजाम दिया।

यह वही मामला था जिसने पहली बार अनमोल का नाम बड़े स्तर पर उजागर किया।


क्यों बिश्नोई गैंग सलमान खान को दुश्मन मानता है?

  • वजह है काला हिरण शिकार केस (1998)।

  • बिश्नोई समाज ने सलमान पर आरोप लगाए थे और उसके बाद से लॉरेंस बिश्नोई लगातार सलमान को निशाने पर रखे हुए है।

  • सलमान को जोधपुर कोर्ट ने 5 साल की सजा भी सुनाई थी, हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गई।

तब से बिश्नोई गैंग सलमान खान को दुश्मन मानते हुए कई धमकियां दे चुका है।


इसे भी पढ़ें : शुभमन गिल की चोट पर नीतीश राणा का बयान — बोले, “अब पहले से बेहतर हैं”


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!