Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बेटे की चाहत में बच्चा चोरी की साजिश! कानपुर में बिजली विभाग का SDO गिरफ्तार, ANM को दिए थे 5 लाख रुपये

Published on: August 12, 2026
Child theft driven by the desire for a son

द  देवरिया न्यूज़,कानपुर : घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से मई में हुए बच्चा चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हमीरपुर में तैनात बिजली विभाग के एसडीओ आरके वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, दो बेटियों के पिता एसडीओ बेटे की चाहत में बच्चा चोरी कराने की साजिश में शामिल था। आरोप है कि उसने एक एएनएम को बच्चा चोरी करने के बदले पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था।

बच्चा चोरी करते समय पकड़ी गई थी ANM

पुलिस के अनुसार, एसडीओ आरके वर्मा ने बांदा के बबेरू निवासी और देवीपुर में तैनात एएनएम गीता को पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था। 10 मई की रात एएनएम ने घाटमपुर सीएचसी से एक बच्चा चोरी किया और उसे लेकर जाने लगी। इसी दौरान अस्पताल कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एएनएम को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था।

पूछताछ में सामने आया SDO का नाम

पुलिस की विवेचना के दौरान एएनएम से पूछताछ में बिजली विभाग के एसडीओ आरके वर्मा का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मानव तस्करी और अपहरण की साजिश समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरके वर्मा हमीरपुर के मौदहा कस्बे स्थित बिजली सबस्टेशन में करीब छह महीने से तैनात था। वह मूल रूप से कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के सूखापुर गांव का रहने वाला है।

बेटे की चाहत में रची साजिश

थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया के मुताबिक, पूछताछ में एसडीओ ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने बेटे की चाहत में एएनएम को पांच लाख रुपये का लालच देकर बच्चा चोरी कराने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी एसडीओ को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।


इसे भी पढ़ें :  देवरिया जिला कारागार का DM-SP ने किया औचक निरीक्षण, महिला बंदियों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार और टीकाकरण पर जोर


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!