Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: गांजा सप्लाई करने पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार, 3.5 किलो अवैध गांजा बरामद

Published on: May 6, 2026
Deoria Arrived to supply ganja
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा की डिलीवरी देने पहुंचे तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मंगलवार सुबह सदर कोतवाली पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे माल गोदाम के पास कुछ युवक मादक पदार्थ के साथ मौजूद हैं और गांजा की डिलीवरी देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक पाण्डेय उर्फ अथर्व पाण्डेय (22), नीरज यादव (22) और सन्नी यादव (करीब 22) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 3.5 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि कार्तिक पाण्डेय बिहार के गोपालगंज का निवासी है, जबकि नीरज यादव और सन्नी यादव रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी कार्तिक पाण्डेय का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अन्य दोनों आरोपियों पर भी पूर्व में गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने की जानकारी मिली है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी सदर संजय रेड्डी ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

1 thought on “देवरिया: गांजा सप्लाई करने पहुंचे तीन तस्कर गिरफ्तार, 3.5 किलो अवैध गांजा बरामद”

Leave a Reply

error: Content is protected !!