Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अमेरिका का H-1B वीजा होगा महंगा, 1 मार्च से बढ़ेंगी फीसें

Published on: January 12, 2026
America will have H-1B visa
द देवरिया न्यूज़,वॉशिंगटन। अमेरिका में काम और पढ़ाई के इच्छुक भारतीयों के लिए बड़ा झटका है। सबसे ज्यादा मांग वाले H-1B वीजा समेत कई इमिग्रेशन सेवाओं की फीस बढ़ाने का ऐलान किया गया है। अमेरिकी सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) के मुताबिक, नई फीस दरें 1 मार्च से लागू होंगी। इस फैसले का असर रोजगार आधारित और नॉन-इमिग्रेंट आवेदनों की एक बड़ी श्रेणी पर पड़ेगा, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

USCIS ने बताया कि फीस में यह बढ़ोतरी जून 2023 से जून 2025 के बीच महंगाई दर को ध्यान में रखकर की गई है। विभाग का कहना है कि बढ़ी हुई फीस का इस्तेमाल एजेंसी के संचालन, प्रीमियम प्रोसेसिंग सेवाओं, लंबित मामलों के निपटारे और नागरिकता व नैचुरलाइजेशन सेवाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा।

किस वीजा की कितनी बढ़ी फीस

नए फीस शेड्यूल के अनुसार,

  • H-1B या R-1 नॉन-इमिग्रेंट स्टेटस के लिए फॉर्म I-129 की प्रीमियम प्रोसेसिंग फीस 1,685 डॉलर से बढ़कर 1,780 डॉलर हो गई है।

  • H-1B, L-1, O-1, P-1 और TN वीजा की प्रीमियम प्रोसेसिंग फीस 2,805 डॉलर से बढ़कर 2,965 डॉलर कर दी गई है।

  • रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड के लिए I-140 आवेदन की फीस भी 2,805 से बढ़ाकर 2,965 डॉलर कर दी गई है।

  • फॉर्म I-539 की फीस 1,965 डॉलर से बढ़कर 2,075 डॉलर हो गई है, जिसमें F-1 और F-2 छात्र, J-1 और J-2 एक्सचेंज विजिटर तथा M-1 और M-2 वोकेशनल स्टूडेंट शामिल हैं।

  • एम्प्लॉयमेंट ऑथराइजेशन के लिए प्रीमियम प्रोसेसिंग फीस भी 1,685 से बढ़ाकर 1,780 डॉलर कर दी गई है।

भारतीयों पर पड़ेगा सीधा असर

भारतीय नागरिक अमेरिका के H-1B वीजा प्रोग्राम के सबसे बड़े लाभार्थी माने जाते हैं और रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड बैकलॉग में भी उनकी संख्या सबसे ज्यादा है। ऐसे में फीस बढ़ोतरी का असर भारतीय प्रोफेशनल्स, छात्रों और अमेरिकी कंपनियों पर पड़ना तय माना जा रहा है। हालांकि, USCIS ने स्पष्ट किया है कि प्रीमियम प्रोसेसिंग पूरी तरह वैकल्पिक है और आमतौर पर इसका इस्तेमाल वही आवेदक करते हैं, जिन्हें वीजा विस्तार, नौकरी बदलने या यात्रा से जुड़े मामलों में जल्द निर्णय की जरूरत होती है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Father and son on the railway track in Deoria

देवरिया में रेलवे ट्रैक पर पिता-पुत्र के शव मिलने से सनसनी, तीन महीने पहले ही बड़े बेटे की हुई थी मौत

Deoria Police on alert for Muharram

मोहर्रम को लेकर देवरिया पुलिस अलर्ट, एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया फ्लैग मार्च, ताजिया व कर्बला स्थलों का निरीक्षण

New in Ram temple donation embezzlement case

राम मंदिर दान गबन मामले में नया मोड़, पूर्व इंजीनियर के आरोपों पर बोले महंत शशिकांत दास- जांच पूरी होने दें, सच्चाई सामने आ जाएगी

OP Rajbhar's in Ambedkar Nagar

अंबेडकरनगर में ओपी राजभर का बड़ा दावा, बोले- महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर सपा में होगी टूट

India-China talks in eastern Ladakh

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन वार्ता को मिल सकती है नई दिशा, 14वीं कोर को मिलेगा नया कमांडर

India-Japan summit to be held in Assam

असम में होगा भारत-जापान शिखर सम्मेलन, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई गति

Leave a Reply

error: Content is protected !!