Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: उटंगन नदी में डूबे 13 युवक, अब तक 5 शव बरामद

Published on: October 4, 2025
Durga statue in Agra

द देवरिया न्यूज़ ,आगरा : आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में दशहरा के अवसर पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। खेरागढ़ के कस्बा कुसियापुर डूगरवाला गांव के 13 युवक और किशोर उटंगन नदी में डूब गए। हादसे से पूरे इलाके में मातम छा गया। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और एक युवक विष्णु (20) को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जिसकी हालत गंभीर है और उसे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा रेफर किया गया है।

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दो युवकों ओमपाल (25) और गगन (24) के शव नदी से बरामद किए। देर रात किशोर मनोज का शव भी बाहर निकाला गया, जबकि शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने 22 वर्षीय भगवती पुत्र मुरारी लाल का शव खोज निकाला। अब तक कुल 5 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि आठ युवक अब भी लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और अब सेना की टीम को भी लगाया गया है।

हादसे का विवरण

गांव में नवरात्र के अवसर पर चामड़ माता मंदिर के पास दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। दशहरा के दिन ग्रामीणों का जत्था प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी किनारे पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 11 से 15 युवक और किशोर प्रतिमा को लेकर नदी में उतरे थे। पानी उथला था, इसलिए सभी हाथ पकड़कर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। लेकिन नदी के बीच में अचानक गहरे गड्ढे में पहुंचने से उनका संतुलन बिगड़ गया।

एक युवक का हाथ फिसलते ही एक-एक कर सभी गहरे पानी में समा गए। ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन साधन न होने से सफल नहीं हो पाए। हादसे के समय महिलाओं और बच्चों की चीखपुकार से माहौल गमगीन हो गया।

ग्रामीणों का गुस्सा

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध किया। देर रात ग्रामीणों ने एसडीएम की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। मौके पर पहुंचे पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह ने लोगों से संयम बरतने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी को नदी के पास न जाने दिया जाए ताकि फिर से कोई अनहोनी न हो।

माहौल मातमी

गांव में इस त्रासदी के बाद मातम पसरा हुआ है। घर-घर से करुण क्रंदन की आवाजें गूंज रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार पूरे गांव में चूल्हे तक नहीं जले। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि लापता युवकों को जल्द से जल्द ढूंढने की कोशिश की जाएगी।


इसे भी पढ़ें : लेह हिंसा: चार मौतों के मामले की न्यायिक जांच के आदेश, उपमंडल मजिस्ट्रेट करेंगे जांच

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

1 thought on “आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: उटंगन नदी में डूबे 13 युवक, अब तक 5 शव बरामद”

Leave a Reply

error: Content is protected !!