Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Published on: September 2, 2026
SP's Tarkulwa in Deoria

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने मंगलवार को थाना तरकुलवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ लंबित मामलों की समीक्षा की और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थाना परिसर से लेकर साइबर सेल तक का निरीक्षण

एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख एवं रजिस्टर, सीसीटीएनएस कक्ष, साइबर सेल, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीवी कैमरे, मेस और साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा पुलिस कर्मियों के लिए मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मेस के निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, पेयजल और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। वहीं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और कवरेज की स्थिति की भी जांच की गई।

लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने थाने पर लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों और अन्य मामलों की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। महिला संबंधी मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतते हुए तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मिशन शक्ति और साइबर अपराध पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा गया। साइबर सेल की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करने और लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने धार्मिक स्थलों, बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट पर विशेष नजर रखने को कहा गया। साथ ही धर्मगुरुओं, आयोजकों और संभ्रांत नागरिकों से लगातार संवाद बनाए रखने तथा आपसी सौहार्द कायम रखने के निर्देश दिए।

पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना तरकुलवा क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त भी की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसपी ने बैरियर और बैरिकेडिंग की व्यवस्था को परखा तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर सतर्क नजर रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से आगामी त्योहारों के दौरान पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ ड्यूटी करने की अपील की, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सकें।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Leave a Reply

error: Content is protected !!