Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : आज बूथ पर वोटर लिस्ट में जांचें अपना नाम

Published on: February 22, 2026
Deoria Voters at the booth today

द देवरिया न्यूज़,देवरिया : मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत आज 22 फरवरी (रविवार) को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ना और सूची को पूरी तरह शुद्ध व त्रुटिरहित बनाना है।

डीएम ने बताया कि इससे पहले 11 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी को भी विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा चुके हैं। आज चौथे विशेष अभियान दिवस के तहत सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक बीएलओ रहेंगे मौजूद

विशेष अभियान दिवस पर सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके पास 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची के साथ विभिन्न आवेदन प्रपत्र उपलब्ध रहेंगे।

इनमें प्रपत्र-6 (नया नाम जोड़ने के लिए), प्रपत्र-6ए (विदेश में रहने वाले भारतीय मतदाताओं के लिए), प्रपत्र-7 (नाम हटाने के लिए) और प्रपत्र-8 (नाम या विवरण में संशोधन के लिए) शामिल हैं। प्रत्येक बूथ पर हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी, जहां मतदाताओं को फॉर्म भरने और प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

अधिकारी करेंगे निगरानी, राजनीतिक दलों से भी सहयोग

डीएम ने बताया कि अभियान की निगरानी के लिए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और अन्य निर्वाचन अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) का भी नियमानुसार सहयोग लिया जाएगा, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से पूरी हो सके।

नागरिकों से नाम जांचने और आवेदन करने की अपील

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और उनका नाम सूची में नहीं है, वे प्रपत्र-6 भरकर बीएलओ को जमा करें।

उन्होंने बताया कि मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी मोबाइल ऐप और निर्वाचन आयोग के पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। यह अभियान जिले में अधिकतम पात्र नागरिकों को मतदान अधिकार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!