Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

30 हजार से कम में 55 इंच स्मार्ट टीवी: बिना सेल के मिल रहे हैं ये 6 शानदार ऑप्शन, जानें कीमत और फीचर्स

Published on: January 4, 2026
55 inch smart TV for less than 30 thousand

द देवरिया न्यूज़,टेक्नोलोजी : अगर आप 55 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, लेकिन हर बार सेल का इंतजार करना आपके लिए संभव नहीं है, तो अब राहत की खबर है। बाजार में इस समय कई ऐसे ब्रैंडेड 55 इंच स्मार्ट टीवी मौजूद हैं, जिन्हें आप 30 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कुछ टीवी की शुरुआती कीमत करीब 25 हजार रुपये के आसपास है और इन पर बैंक ऑफर व एक्सचेंज डिस्काउंट भी अलग से मिल रहा है।

Croma का 55 इंच स्मार्ट टीवी

30 हजार रुपये से कम में 55 इंच स्मार्ट टीवी का पहला विकल्प Croma की ओर से आता है। इस टीवी को Croma की वेबसाइट या ऑफलाइन स्टोर से करीब 27,154 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट और पुराने टीवी के एक्सचेंज पर करीब 1,500 रुपये तक की और छूट मिल सकती है।

फीचर्स की बात करें तो यह 4K Ultra HD LED Google TV है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 20W के स्पीकर्स दिए गए हैं। स्मूद परफॉर्मेंस के लिए इसमें 2GB रैम मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं।

OnePlus का 55 इंच 4K स्मार्ट टीवी

Croma के बाद OnePlus का 55 इंच Ultra HD (4K) स्मार्ट टीवी भी इस बजट में एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी कीमत 29,990 रुपये है। Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करने पर इसमें 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं पुराने टीवी के एक्सचेंज पर करीब 6,650 रुपये तक की छूट का फायदा भी उठाया जा सकता है।

इस टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और दमदार 50W के स्पीकर्स दिए गए हैं। बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए इसमें 3GB रैम मिलती है। साथ ही, इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी मौजूद है, जो शानदार साउंड क्वालिटी देता है।

OnePlus का दूसरा किफायती 55 इंच मॉडल

डिस्काउंट के साथ उपलब्ध 55 इंच स्मार्ट टीवी की लिस्ट में OnePlus का एक और मॉडल शामिल है, जिसकी कीमत करीब 28,100 रुपये है। इस पर भी Flipkart Axis Bank Credit Card से 4,000 रुपये तक का ऑफर और एक्सचेंज पर 6,650 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

यह Ultra HD (4K) LED Smart Android TV 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 24W आउटपुट वाले स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट मिलते हैं। कंपनी इस टीवी पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है।

अगर आप बिना सेल का इंतजार किए 55 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो ये ऑप्शन बजट और फीचर्स दोनों के लिहाज से काफी आकर्षक साबित हो सकते हैं।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!