द देवरिया न्यूज़,देवरिया : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से देवरिया यातायात पुलिस ने बुधवार को व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यह अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 98 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 8 वाहनों को सीज कर दिया गया।
यातायात पुलिस ने बस स्टैंड, कोऑपरेटिव चौराहा और मालवीय रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी बसों, ऑटो और ई-रिक्शा की जांच की। वहीं इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप (पुरवा) के पास बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना फिटनेस प्रमाणपत्र वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसके अलावा न्यू कॉलोनी, आस्था हॉस्पिटल, साकेत नगर, जिला पंचायत कट और बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी ने आमजन से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : देवरिया : पथरदेवा के बंजरिया प्राथमिक विद्यालय में बन रही अंतरिक्ष एवं STEM प्रयोगशाला, ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही ने किया निरीक्षण
➤ You May Also Like





Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































