Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बकरीद को लेकर देवरिया प्रशासन अलर्ट, जिले को 5 जोन और 5 सेक्टर में बांटा गया

Published on: May 26, 2026
Deoria administration regarding Bakrid
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने पूरे जनपद को पांच जोन और पांच सेक्टर में विभाजित करते हुए विभिन्न अधिकारियों की तैनाती की है। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी करेंगे।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि त्योहार के दौरान सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहेंगे और हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
प्रशासन की ओर से सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि जनपद स्तरीय अधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवरिया सदर तहसील के लिए मुख्य विकास अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। रुद्रपुर तहसील की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दी गई है। वहीं सलेमपुर और भाटपाररानी के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी तथा बरहज तहसील के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
इसके अलावा जिलेभर में 47 स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, जो संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखेंगे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लेकर अपने सुझाव दिए।
बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नमाज केवल निर्धारित स्थानों पर ही अदा की जाए और यातायात व्यवस्था बाधित न हो। इसके लिए जरूरत के अनुसार शिफ्टवार व्यवस्था लागू करने की भी बात कही गई। प्रशासन ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक लगाने और कानून का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा करने से बचने की अपील की। साथ ही कुर्बानी के बाद अवशेषों के सुरक्षित और स्वच्छ निस्तारण को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
नगर निकायों को साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। गर्मी और उमस को देखते हुए चिकित्सा टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ओआरएस और जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि बकरीद को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने लोगों से भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने का दावा, संस्थापक अभिजीत दीपके ने जताई चिंता


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!