Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया : ईंट भट्ठे पर छापा: 30 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार, मालिक-मुंशी फरार

Published on: January 18, 2026
Deoria Raid on brick kiln
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में अवैध कच्ची शराब के निर्माण का बड़ा मामला सामने आया है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की और मौके से दो मजदूरों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान भट्ठा मालिक और उसका मुंशी फरार हो गए।
जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने करीब आठ घंटे तक गुप्त निगरानी के बाद वृंदावन गांव स्थित एसकेडी मार्का ईंट भट्ठे पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी 30 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा लगभग 300 किलो लहन भी बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
छापेमारी के दौरान शराब बनाने में लिप्त दो मजदूर, आशीष और संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, मुख्य आरोपी ईंट भट्ठा मालिक संजय कुमार दुबे और भट्ठे का मुंशी कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार और फरार सभी आरोपियों के खिलाफ तरकुलवा थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2)/49 और आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
आबकारी विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने बताया कि तरकुलवा क्षेत्र में पहले भी जहरीली कच्ची शराब से जानलेवा घटनाएं हो चुकी हैं, ऐसे में भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

इसे भी पढ़ें :  बघौचघाट : ह्यूमन केयर पैथोलॉजी टीम बनी विजेता,सखिनी में डे-दुक्की क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया : ईंट भट्ठे पर छापा: 30 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार, मालिक-मुंशी फरार”

Leave a Reply

error: Content is protected !!