Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, दो दिन पहले पत्नी से हुआ था विवाद

Published on: November 27, 2025
Young man found hanging in room
द देवरिया न्यूज़, देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में बुधवार शाम करीब पांच बजे एक युवक का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, यह घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय चंदन प्रसाद, पुत्र रामसुचीत प्रसाद के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया है कि चंदन का दो दिन पहले अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद चंदन ने कथित तौर पर पत्नी को मारपीट कर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। बुधवार को चंदन पूरे दिन घर से बाहर नहीं निकला। शाम होने पर जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो पड़ोसियों ने उसकी पत्नी और मां को इसकी जानकारी दी।
परिजन घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो चंदन का शव फंदे से लटका मिला। घटना देखकर परिजन स्तब्ध रह गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद तरकुलवा थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक चंदन अपने पीछे पत्नी आशा देवी और दो बेटों—10 वर्षीय अनीश और 7 वर्षीय अंकेश—को छोड़ गया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मृत्यु के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में छात्रों ने टेलिस्कोप से देखा चंद्रमा के गड्ढे और शनि के छल्ले


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Leave a Reply

error: Content is protected !!