Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, युवक गंभीर घायल

Published on: July 31, 2026
Deoria Speeding motorcycle

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मलसी टोला बीरबल पट्टी निवासी बालेश्वर यादव (69 वर्ष) पुत्र राजाराम यादव  गुरुवार शाम साइकिल से अपने घर से मलसी चौराहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बघौचघाट-कंचनपुर मुख्य मार्ग पर जैदपट्टी स्थित शराब भट्ठी के पास बघौचघाट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर उनकी साइकिल से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार बुजुर्ग और बाइक चालक दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर बघौचघाट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बालेश्वर यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बाइक सवार अकरम जो बरवा टोला निवासी  का उपचार जारी है।

परिवार में पसरा मातम

बालेश्वर यादव की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी लीलावती देवी सहित पुत्र राजेश, दिनेश और अनिरुद्ध का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

पुलिस कर रही जांच

थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


इसे भी पढ़ें : 1945 से पहले डूबे जहाजों का स्टील क्यों खोज रहे वैज्ञानिक? परमाणु परीक्षण से जुड़ा है इसका अनोखा राज


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Leave a Reply

error: Content is protected !!