Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में कांग्रेस का प्रदर्शन, गेहूं खरीद में धांधली और महंगाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

Published on: May 16, 2026
Congress demonstration in Deoria
द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया में शुक्रवार को जिला किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी सदर सीमा पाण्डेय के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के शोषण, बिचौलियों की सक्रियता, घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और डीजल-पेट्रोल समेत खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की मांग की गई।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकांश गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों से समय पर खरीद नहीं हो रही है, जिससे उन्हें कई दिनों तक केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि खरीद केंद्रों पर पारदर्शिता का अभाव है और प्रशासनिक लापरवाही के कारण किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा। पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के अधिकार और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और कृत्रिम किल्लत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच रसोई गैस की बढ़ती कीमतें गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि गेहूं क्रय केंद्रों पर बिचौलियों की भूमिका खत्म कर किसानों से सीधे खरीद सुनिश्चित की जाए। साथ ही गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन में सुयश मणि त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह, नागेंद्र शुक्ला, चंद्रभूषण पाण्डेय, जुलेखा खातून, विजय शंकर मिश्रा, मिर्जा खुर्शीद, संजीव कुमार मिश्रा और निर्मला वर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : BRICS बैठक में बोले जयशंकर, दुनिया में बढ़ रही अस्थिरता; ब्रिक्स से स्थिरता की उम्मीद


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Tragic accident in Basti

बस्ती में दर्दनाक हादसा: पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाया 15 वर्षीय बेटा, कुछ घंटों में दोनों ने तोड़ा दम

Ram Mandir donation irregularity case

राम मंदिर दान गड़बड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, पहले अर्जेंसी पत्र देने को कहा

Iran on the Strait of Hormuz

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दावा, विदेश मंत्री बोले- नियंत्रण हमारे पास; अमेरिका से वार्ता की तैयारी

1 thought on “देवरिया में कांग्रेस का प्रदर्शन, गेहूं खरीद में धांधली और महंगाई को लेकर सौंपा ज्ञापन”

Leave a Reply

error: Content is protected !!