Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कांग्रेस से पूर्व विधायक मोहम्मद मोकिम निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Published on: December 16, 2025
Former Congress MLA Mohammad

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली/भुवनेश्वर। कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय समिति (एआईसीसी) ने ओडिशा के पूर्व विधायक मोहम्मद मोकिम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। इस निर्णय की जानकारी ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) ने आधिकारिक नोटिस जारी कर दी। नोटिस में कहा गया है कि मोकिम पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप हैं।

कांग्रेस का यह फैसला मोकिम द्वारा हाल ही में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे गए एक तीखे पत्र के बाद सामने आया है। पत्र में मोकिम ने पार्टी की मौजूदा स्थिति, संगठनात्मक कमजोरी और आंतरिक चुनौतियों को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। उन्होंने राहुल गांधी की कथित अनुपलब्धता, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नेतृत्व शैली और पार्टी से युवाओं की बढ़ती दूरी पर सवाल उठाए थे।

पत्र में संगठन और नेतृत्व पर उठाए थे सवाल

बराबती-कटक विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके मोकिम ने अपने पत्र में लिखा था कि कांग्रेस अपनी विरासत बाहरी विरोधियों की वजह से नहीं, बल्कि आंतरिक फैसलों और कमजोर नेतृत्व के कारण खो रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से राहुल गांधी से मुलाकात नहीं कर सके हैं, जो केवल उनकी व्यक्तिगत समस्या नहीं बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के बीच बढ़ती दूरी का संकेत है।

खरगे की उम्र और युवाओं से दूरी पर टिप्पणी

मोकिम ने पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। उन्होंने लिखा था कि देश की करीब 65 प्रतिशत आबादी युवा है, लेकिन 83 वर्षीय नेतृत्व युवाओं से प्रभावी संवाद स्थापित करने में असफल हो रहा है, जिससे पार्टी युवा वर्ग से कटती जा रही है।

प्रियंका गांधी को बड़ी भूमिका देने की मांग

पत्र में मोकिम ने जहां राहुल गांधी और खरगे के नेतृत्व की आलोचना की थी, वहीं प्रियंका गांधी को पार्टी में अधिक सक्रिय और केंद्रीय भूमिका देने की वकालत भी की थी। उन्होंने लिखा था कि देश की युवा आबादी प्रियंका गांधी के नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रही है। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया था कि भविष्य में कांग्रेस का नेतृत्व सचिन पायलट, डीके शिवकुमार और शशि थरूर जैसे ऊर्जावान नेताओं को सौंपा जाना चाहिए।

पार्टी नेतृत्व पर इस तरह की सार्वजनिक और आंतरिक आलोचना को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस ने मोहम्मद मोकिम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

SP monthly meeting in Deoria

देवरिया में सपा की मासिक बैठक, संगठन मजबूती और मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

Deoria Dead due to lightning

देवरिया : आकाशीय बिजली से मृत किसान के परिजनों को मिला ₹4 लाख का सहायता चेक, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सौंपा

Big stake of investment in Bihar

बिहार में निवेश का बड़ा दांव: मुजफ्फरपुर-किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्री, हाजीपुर में बनेगा राष्ट्रीय फूड प्रोसेसिंग संस्थान

News of ban on foreign travel

विदेश यात्रा पर पाबंदी की खबर पर पीएम मोदी ने खुद किया फैक्ट चेक, बोले- ‘पूरी तरह गलत’

Global change due to Trump-Xi meeting

ट्रंप-शी मुलाकात से बदली वैश्विक राजनीति की तस्वीर? चीन-अमेरिका रिश्तों के बीच भारत के लिए क्या संकेत

Mega of electricity department in Deoria

देवरिया में बिजली विभाग का मेगा कैंप शुरू, पहले दिन 214 शिकायतें दर्ज, 156 का मौके पर निस्तारण

Leave a Reply