Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नेपाल की नई कस्टम सख्ती पर बवाल, सीमा क्षेत्रों में प्रदर्शन तेज

Published on: April 21, 2026
Nepal's new custom strictness

द  देवरिया न्यूज़,काठमांडू : नेपाल सरकार द्वारा कस्टम ड्यूटी नियमों को सख्ती से लागू करने के फैसले के बाद देश के सीमावर्ती इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। सरकार के निर्देश के अनुसार अब भारत से आयात किए जाने वाले 100 नेपाली रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर टैक्स लगाया जा रहा है, जिससे आम लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

इस फैसले के बाद नेपाल की सशस्त्र पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है और चौकियों पर सख्ती कर दी गई है। हालांकि यह नियम पहले से मौजूद था, लेकिन व्यावहारिक कठिनाइयों के चलते इसे लागू नहीं किया जा रहा था। अब नई सख्ती के चलते खासकर सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं।

सीमा क्षेत्रों के निवासियों और व्यापारियों का कहना है कि वे लंबे समय से सस्ते सामान के लिए भारतीय बाजारों पर निर्भर हैं। बीरगंज समेत कई इलाकों में स्थानीय लोगों ने इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर पारंपरिक रीति-रिवाजों तक के लिए वे भारत से सामान लाते हैं, ऐसे में यह नियम उनकी जिंदगी को मुश्किल बना देगा।

नेपाल-भारत खुली सीमा संवाद समूह ने सरकार से इस नीति में तुरंत संशोधन की मांग की है। संगठन ने कहा कि 100 नेपाली रुपये से अधिक के सामान पर कस्टम ड्यूटी लगाना खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बोझ बन रहा है। उन्होंने घरेलू उपयोग के सामान पर शून्य शुल्क लागू करने की मांग की है।

वहीं, सीमा शुल्क विभाग के निदेशक किशोर बरतौला ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य तस्करी पर रोक लगाना है। उनके मुताबिक तस्कर छोटे-छोटे सामान लोगों के जरिए मंगवाकर बाद में उन्हें बड़े पैमाने पर बेचते हैं। सख्ती से इस पर नियंत्रण पाया जा सकेगा और स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा।

इस बीच, नेपाल ने भारत में पंजीकृत निजी वाहनों के प्रवेश पर भी नई शर्तें लागू कर दी हैं। अब बिना पूर्व अनुमति के ऐसे वाहनों को नेपाल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस कदम से मधेश क्षेत्र के लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नेपाल सरकार के इस फैसले के बाद भारत ने भी सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है और पैदल व साइकिल सवारों का भी विवरण दर्ज किया जा रहा है। साथ ही, सीमा पार करने के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच दोनों देशों के सीमावर्ती इलाकों में तनाव और असंतोष का माहौल बना हुआ है।


इसे भी पढ़ें : उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा—मृतकों की संख्या 15 पहुंची, कई घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

MLA on World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Will run throughout June in the interest of farmers

किसानों के हित में जून भर चलेंगे विशेष कार्यक्रम, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिए निर्देश

Electricity crisis and smart meter in Deoria

देवरिया में बिजली संकट और स्मार्ट मीटर के विरोध में AAP का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Illegal meat and fish shops in Deoria

देवरिया में अवैध मीट-मछली दुकानों पर प्रशासन का शिकंजा, 6 दुकानें सील; अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Ravi Lamichhane's grand welcome in Delhi

दिल्ली में रवि लामिछाने के भव्य स्वागत से नेपाल में राजनीतिक चर्चाएं तेज, भारत-नेपाल रिश्तों पर भी नजर

May visit India next month

अगले महीने भारत दौरे पर आ सकती हैं जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची, पीएम मोदी से शिखर वार्ता की संभावना

Leave a Reply