Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मुलायम परिवार में शोक: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन

Published on: May 13, 2026
mourning in mulayam family
द  देवरिया न्यूज़,लखनऊ : समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे।
सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
प्रतीक यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी।
उनकी पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं।
प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से शिक्षा हासिल की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बिजनेस और फिटनेस सेक्टर में अपना करियर बनाया। लखनऊ में वह ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम संचालित करते थे, जो शहर के चर्चित फिटनेस सेंटरों में शामिल था।
इसके अलावा वह रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े थे। फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर उनकी पहचान अलग रही और सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर चर्चा में रहते थे।
राजनीतिक विरासत वाले परिवार से संबंध होने के बावजूद प्रतीक यादव ने खुद को सार्वजनिक राजनीति से दूर रखते हुए व्यवसाय और फिटनेस क्षेत्र पर ही ध्यान केंद्रित किया।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में गौ-तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गोवंशीय पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!