Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

रामपुर कारखाना : एसपी से न्याय की गुहार लगाई तो पीड़ित पर ही दर्ज कर दी प्राथमिकी

Published on: January 1, 2026
Rampur factory Justice from SP
द देवरिया न्यूज़,रामपुर कारखाना।
मारपीट के एक मामले में कार्रवाई न होने से आहत पीड़ित पक्ष ने तीन दिनों तक थाने के चक्कर लगाए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार पीड़ित की मां ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज किया, लेकिन इसमें आरोपी के साथ-साथ पीड़ित पक्ष को भी अभियुक्त बना दिया गया।
घटना 28 दिसंबर की शाम की है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर एक महदेवा टोला निवासी प्रिंस पासवान पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में घायल हो गया था। उसकी मां आशा देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। लगातार तीन दिन तक थाने के चक्कर लगाने के बाद आशा देवी एसपी से मिलीं और पूरी घटना से अवगत कराया।
एसपी के निर्देश के बाद रामपुर कारखाना पुलिस ने गांव के चौकीदार जयनारायण प्रसाद की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें एक पक्ष से प्रिंस पासवान और उसकी मां आशा देवी, जबकि दूसरे पक्ष से रामचंद्र चौरसिया और एक अन्य को आरोपी बनाया गया है।
पीड़ित पक्ष का नाम भी मुकदमे में शामिल होने की जानकारी मिलते ही वे हैरान रह गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल एक ही है और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इसलिए चौकीदार की तहरीर पर दोनों पक्षों के दो-दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में बड़ी कार्रवाई: श्रीरामपुर पुलिस ने 80 पेटी अवैध शराब के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचा


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Horrific road accident in Jhansi

झांसी में भीषण सड़क हादसा: अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो की मौत, तीन गंभीर घायल

SP celebrated in Deoria.

देवरिया में सपा ने मनाई ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र की जयंती, समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

On Delhi-Meerut Expressway

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: हरिद्वार जा रहे तीन कांवड़ियों की मौत, फरार वाहन की तलाश में पुलिस

Delhi High Court Judge

दिल्ली हाईकोर्ट की जज से जुड़े अवमानना मामले में सौरव दास समेत कई नेताओं को नोटिस, चार हफ्ते में मांगा जवाब

PM Modi's new MPs

पीएम मोदी की नए सांसदों संग ब्रेकफास्ट बैठक, सदन में सक्रिय रहने और संवाद की राजनीति अपनाने की दी सलाह

Sheikh Hasina's media engagements

शेख हसीना के मीडिया कार्यक्रम से भारत ने बनाई दूरी, विदेश मंत्रालय ने कहा- सरकार का कोई संबंध नहीं

Leave a Reply

error: Content is protected !!