Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

माघ मेला 2026 में 3 करोड़ की लैंड रोवर से पहुंचे सतुआ बाबा, लग्जरी स्टाइल बना चर्चा का विषय

Published on: January 11, 2026
3 crores in Magh Mela 2026
द देवरिया न्यूज़,प्रयागराज : संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला 2026 पूरे वैभव के साथ चल रहा है। साधु-संतों और श्रद्धालुओं के स्नान के बीच इस बार माघ मेले में एक युवा संत अपनी शाही एंट्री को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा करीब 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार में माघ मेला परिसर पहुंचे, जिसके बाद उनकी चर्चा हर तरफ होने लगी।
प्रयागराज का कुंभ हो या माघ मेला, यह आयोजन हमेशा अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहता है। इस बार माघ मेला सतुआ बाबा की सादगी और लग्जरी अंदाज के अनोखे मेल को लेकर सुर्खियों में है। आम तौर पर बेहद साधारण जीवन जीने वाले सतुआ बाबा माघ मेले में काले चश्मे और बेहद महंगी कार के साथ नजर आए, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।
बताया जा रहा है कि माघ मेले में पहुंचने वाली यह सबसे महंगी कारों में से एक है। लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत करीब 2.85 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि रजिस्ट्रेशन और अन्य खर्च जोड़ने पर इसकी कुल कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक हो जाती है। जानकारी के मुताबिक, इस कार का रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड के हरिद्वार में कराया गया है। कार पर “विष्णु स्वामी जगतगुरु सतुआ बाबा काशी” लिखा हुआ है।
माघ मेला परिसर में सतुआ बाबा का आश्रम और सेवा शिविर भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सनातन संस्कृति की झलक के साथ विशाल पंडाल, आधुनिक सुविधाएं और भव्य प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
सतुआ बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के मसौरा गांव में हुआ था। उनका बचपन का नाम संतोष तिवारी है। महज 11 वर्ष की उम्र में उन्होंने घर छोड़कर आध्यात्म का मार्ग अपना लिया था। वर्तमान में वे विष्णुस्वामी संप्रदाय की सतुआ बाबा पीठ के प्रमुख हैं। ब्रह्मलीन यमुनाचार्य महाराज सतुआ बाबा के निधन के बाद उन्हें इस पीठ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
सतुआ बाबा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी भी माना जाता है। वे कई बार वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं। माघ मेला 2026 में उनकी भव्य मौजूदगी ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

इसे भी पढ़ें : KGMU में अपर्णा यादव–प्रशासन आमने-सामने: लव जिहाद जांच को लेकर हंगामा, FIR की तैयारी


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!