Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने नेतन्याहू को ‘किडनैप’ कर कोर्ट में लाने की अपील की

Published on: January 10, 2026
Pak Defense Minister Khawaja Asif
द देवरिया न्यूज़,इस्लामाबाद : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अमेरिका और तुर्की से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय अदालत में पेश करने की अपील की है। जियो टीवी को दिए एक इंटरव्यू में आसिफ ने कहा कि अमेरिका को नेतन्याहू को “किडनैप” कर अदालत के सामने लाना चाहिए, जबकि तुर्की भी ऐसा कदम उठा सकता है।

लाइव कार्यक्रम के दौरान ख्वाजा आसिफ ने नेतन्याहू को “मानवता के खिलाफ अपराधों का सबसे बड़ा दोषी” बताते हुए कहा कि यदि अमेरिका या तुर्की उन्हें पकड़ता है तो पाकिस्तान इसका समर्थन करेगा। उन्होंने कहा, “तुर्की नेतन्याहू को अगवा कर सकता है और हम पाकिस्तानी इसके लिए दुआ कर रहे हैं।”

आसिफ ने अपने बयान में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) के गिरफ्तारी वारंट का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि आईसीसी ने नेतन्याहू के खिलाफ कार्रवाई की है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को न्याय सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2024 में आईसीसी ने नेतन्याहू और इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे, हालांकि इजरायल ने इन वारंटों को अवैध करार दिया था।

पाक रक्षा मंत्री का यह बयान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से जुड़े घटनाक्रम के बाद सामने आया है। अमेरिका ने मादुरो पर नार्को-टेररिज्म के आरोप लगाए हैं। इसी कड़ी में आसिफ ने दावा किया कि हाल ही में अमेरिकी कार्रवाई ने दुनिया को चौंका दिया। इस बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि किसी निर्वाचित राष्ट्राध्यक्ष को “किडनैप” करने जैसी अपील को कूटनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply