Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में बीएड प्रवेश परीक्षा शुरू, 31 केंद्रों पर 13,892 अभ्यर्थी ने दिया परीक्षा

Published on: June 1, 2026
B.Ed entrance exam started in Deoria

द  देवरिया न्यूज़,देवरिया : संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के 31 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच शुरू हो गई। परीक्षा में कुल 13,892 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

दो पालियों में हुई परीक्षा

परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पहले प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान करने के साथ सघन जांच की गई।

शनिवार से ही उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

परीक्षा को लेकर शनिवार शाम से ही देवरिया शहर में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। पड़ोसी जिलों के साथ-साथ बिहार से भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे। होटल, लॉज और धर्मशालाएं लगभग पूरी तरह भर गईं, जिसके चलते कई अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर रात गुजारनी पड़ी।

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और वेटिंग हॉल में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ ठहरे हुए दिखाई दिए। भीड़ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी।

हर केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी 31 केंद्रों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक दो केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जबकि हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरों और उड़नदस्तों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को सचल दल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद मिला प्रवेश

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले बायोमैट्रिक सत्यापन कराया गया। इसके साथ ही प्रवेश पत्र, उसकी फोटोयुक्त प्रति और वैध पहचान पत्र की जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई।

फोटो और फोटोकॉपी के लिए भटके अभ्यर्थी

परीक्षा के दौरान कई अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। बीआरडी इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज सहित कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों से प्रवेश पत्र की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो मांगी गई।

दस्तावेज साथ न होने के कारण सैकड़ों अभ्यर्थी फोटो और फोटोकॉपी कराने के लिए केंद्रों के आसपास की दुकानों पर दौड़ते नजर आए। फोटो स्टूडियो और फोटोस्टेट की दुकानों पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे कई अभ्यर्थियों को अंतिम समय में तनाव झेलना पड़ा।

इन प्रमुख संस्थानों में बनाए गए हैं केंद्र

जिले में दीनानाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीआरडी इंटर कॉलेज, संत विनोबा पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, रामजी सहाय पीजी कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय इंदुपुर, बाहर सिंह श्रीनेत इंटर कॉलेज गौरीबाजार, बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर, सत्तासी इंटर कॉलेज रुद्रपुर समेत कुल 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जिला प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इसे भी पढ़ें : ट्रंप की चीन नीति से कमजोर पड़ा क्वाड? नई दिल्ली बैठक के बीच उठे बड़े सवाल


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

Deoria Agriculture-related remarks made in Majhauli Raj

देवरिया : मझौलीराज में बोले कृषि मंत्री शाही- डबल इंजन सरकार ने देवरिया में कराए 12 हजार करोड़ के विकास कार्य

People over the age of 60 in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज सफर मुफ्त, 28 अगस्त से योजना लागू

Yogi government before Rakshabandhan

रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार का बड़ा कदम, रसोइयों-शिक्षकों का सम्मान; शुरू हुआ कैशलेस चिकित्सा कार्ड

Deoria Murder in Baghauchghat

देवरिया : बघौचघाट में हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

Leave a Reply

error: Content is protected !!