Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

रुद्रपुर की बहू पारमिता त्रिपाठी बनीं कुवैत में भारत की नई राजदूत, गांव में खुशी की लहर

Published on: October 17, 2025
Rudrapur's daughter-in-law Parmita Tripathi
द देवरिया न्यूज़ ,देवरिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रुद्रपुर की बहू पारमिता त्रिपाठी को कुवैत में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके विदेश सेवा में लंबे अनुभव और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना के रूप में की गई है।
पारमिता त्रिपाठी, 2001 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। उनकी शादी रुद्रपुर तहसील के छपरा गांव में हुई है। उनके पति प्रद्युम्न त्रिपाठी भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं और वर्तमान में मुंबई में जीएसटी कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं।
राजदूत नियुक्त होने से पहले पारमिता त्रिपाठी ने भारत के कई महत्वपूर्ण विदेशी मिशनों में अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने जापान, सिंगापुर, जर्मनी और बेल्जियम में भारतीय दूतावासों में अहम पदों पर कार्य किया है।
छपरा गांव के स्व. सोमेश्वर नाथ त्रिपाठी, जो लोक निर्माण विभाग (PWD) में अधिकारी रहे हैं, उनकी बहू के कुवैत में भारत की राजदूत बनने की खबर से पूरा गांव गर्व और खुशी से झूम उठा। ग्रामीणों ने कहा कि पारमिता ने क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर शिक्षा विभाग की सख्ती, शिव किरण वैली विद्यालय बंद करने की तैयारी

Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

Previous Class Four killed in road accident

कुशीनगर : सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, दो इंटर के छात्र शामिल : तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Leave a Reply

error: Content is protected !!