Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

25 जनवरी 2026 को प्रदेशभर में मनाया जाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, थीम होगी “माई इंडिया, माई वोट”

Published on: January 23, 2026
Statewide on 25 January 2026
द देवरिया न्यूज़,लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में प्रदेशभर में 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “माई इंडिया, माई वोट” निर्धारित की गई है, जिसके अनुरूप स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय कार्यालयों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में वाद-विवाद, परिचर्चा, निबंध, चित्रकला, गीत और नाटक (स्किट) जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई हिन्दी और अंग्रेजी में राष्ट्रीय मतदाता शपथ विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को और मजबूत किया जा सके।

निर्देशों में यह भी कहा गया है कि राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को 25 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे राष्ट्रीय मतदाता शपथ दिलाई जाए। चूंकि इस दिन साप्ताहिक अवकाश है, इसलिए आयोग के निर्देशानुसार 24 जनवरी अथवा 23 जनवरी 2026 को भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान के महत्व को दर्शाने वाले आधिकारिक लोगो का उपयोग विभागीय स्टेशनरी, वेबसाइट, मर्चेंडाइज और अन्य माध्यमों पर करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कार्यक्रमों और गतिविधियों से जुड़े फोटोग्राफ्स को #NVD2026 हैशटैग के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या वेबसाइट पर अपलोड करने का भी आग्रह किया गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समस्त अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, मंडलायुक्तों, विभागाध्यक्षों और जिला निर्वाचन अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रमों का समयबद्ध और प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक किया जा सके।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Amidst Houthi attacks on Saudi Arabia

सऊदी पर हूती हमलों के बीच पाकिस्तान-तुर्की की मदद पर सवाल, क्या मक्का डिफेंस पैक्ट अभी सिर्फ कागजों तक सीमित?

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!