द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया वीडियो संदेश को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस का कहना है कि जब देश प्रधानमंत्री से जवाब और माफी की अपेक्षा कर रहा है, तब उन्होंने उल्टा “देश को ही माफ कर दिया”। पार्टी ने इसे राजनीतिक संदेश बताते हुए प्रधानमंत्री के बयान पर सवाल उठाए।
क्या कहा था प्रधानमंत्री मोदी ने?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने न केवल उनके खिलाफ, बल्कि उनकी दिवंगत मां के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे “गुमराह बच्चों” को अदालतों और कानूनी प्रक्रियाओं में उलझाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वह उन छात्रों को माफ करना चाहते हैं और समाज में संवाद तथा सकारात्मक माहौल बनाए रखने की जरूरत है।
कांग्रेस ने साधा निशाना
प्रधानमंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। पार्टी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री का वीडियो साझा करते हुए तंज कसा।
उन्होंने लिखा,
“इसे सुनिए। देश इनसे (मोदी) माफी मांगने के लिए कह रहा है, इन्होंने देश को माफ कर दिया।”
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार को नीट परीक्षा से जुड़े विवाद और छात्रों की चिंताओं पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए था, लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में अलग मुद्दा उठाया।
नीट विवाद के बीच बढ़ी राजनीतिक बयानबाजी
नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और प्रश्नपत्र लीक के आरोपों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। छात्र संगठनों ने भी इस मुद्दे पर कई स्थानों पर प्रदर्शन किए हैं। जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया था।
प्रधानमंत्री के माफी वाले बयान के बाद अब इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है। जहां भाजपा इसे प्रधानमंत्री का संवेदनशील और उदार रुख बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास बता रही है।
इसे भी पढ़ें : कंगना रनौत के ‘गटर जनरेशन’ बयान पर संसद में घमासान, संजय सिंह बोले- ‘Gen-Z आपको सबक सिखाएगी’
➤ You May Also Like





Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़
Subscribe to get the latest posts sent to your email.































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































