Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में छत्रपति साहूजी महाराज जयंती पर समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम, आरक्षण और सामाजिक न्याय पर जोर

Published on: June 26, 2025
देवरिया में छत्रपति साहूजी

देवरिया। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को बांस स्थित जिला कार्यालय पर छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती समारोहपूर्वक मनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि छत्रपति साहूजी महाराज को देश एक दूरदर्शी, न्यायप्रिय और योग्य शासक के रूप में हमेशा याद रखेगा। उन्होंने उन्हें आरक्षण का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल में वंचित समाज को 50% आरक्षण देकर सामाजिक समरसता की नींव रखी थी।

व्यास यादव ने कहा कि कोल्हापुर रियासत के शासक साहूजी महाराज ने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने वाले कई ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आरक्षण की रक्षा और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि “पीडीए (PDA) गठबंधन की सरकार बनने से ही समाज में वास्तविक समानता स्थापित हो सकेगी।”

कार्यक्रम का संचालन सपा जिला महासचिव मंजूर हसन ने किया। इस अवसर पर अजय सिंह, हाफिज शहादत हुसैन, अवधेश चौधरी, कमलेश पांडेय, एच.डी. भारती समेत अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!