Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पटना हॉस्टल छात्रा मौत मामला: FSL रिपोर्ट में सीमन की पुष्टि, आरोपियों के DNA सैंपल लिए जाएंगे

Published on: January 27, 2026
Patna hostel student death case
द देवरिया न्यूज़,पटना। राजधानी पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में पीड़िता के कपड़ों पर पुरुष वीर्य (सीमन) मिलने की पुष्टि हुई है। इस खुलासे के बाद मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने गिरफ्तार आरोपी समेत अन्य संदिग्धों के DNA सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एफएसएल ने जब्त कपड़ों की वैज्ञानिक जांच के बाद अपनी रिपोर्ट शनिवार शाम सील बंद लिफाफे में एसआईटी को सौंपी। रिपोर्ट में उस अंडरगारमेंट पर सीमन पाए जाने की पुष्टि हुई है, जिसे छात्रा घटना के समय पहने हुए थी। अब उसी सैंपल की डीएनए प्रोफाइलिंग कराई जा रही है, ताकि संदिग्धों के डीएनए से मिलान किया जा सके। जांच एजेंसियों का मानना है कि डीएनए रिपोर्ट से ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

गौरतलब है कि जहानाबाद जिले की रहने वाली छात्रा 6 जनवरी को पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी। उस समय कमरा अंदर से बंद था। छात्रा को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह कई दिनों तक कोमा में रही। इलाज के दौरान 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई, जिसके बाद यह मामला राज्यभर में चर्चा का विषय बन गया।

एसआईटी से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल के निष्कर्षों के आधार पर अब गिरफ्तार आरोपी सहित सभी चिन्हित संदिग्धों के डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। इन सैंपलों का मिलान एफएसएल द्वारा तैयार डीएनए प्रोफाइल से कराया जाएगा। इसके साथ ही जांच टीम उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जो छात्रा की मौत से पहले जहानाबाद और पटना में उसके सीधे संपर्क में थे।

बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पुलिस ने हॉस्टल भवन के मालिक मनीष कुमार रंजन को गिरफ्तार किया था। फिलहाल, एसआईटी हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही जांच में अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!