Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अलास्का-कनाडा सीमा के पास 7.0 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

Published on: December 7, 2025
near the Alaska-Canada border
द देवरिया न्यूज़,वॉशिंगटन: अमेरिका के अलास्का और कनाडा के यूकोन क्षेत्र की सीमा के पास शनिवार को एक शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.0 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र अलास्का के जूनो से करीब 370 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और कनाडा के वॉइटहॉर्स से लगभग 250 किलोमीटर पश्चिम में बताया गया है।
कनाडा के वॉइटहॉर्स में अधिकारियों ने दो झटकों की पुष्टि की है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) की पुलिस सार्जेंट कैलिस्टा मैकलियोड ने बताया कि भूकंप के झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए गए और बड़ी संख्या में लोगों ने इसे महसूस किया।
तेज झटकों के बावजूद अब तक जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है। नेचुरल रिसोर्स कनाडा की सीस्मोलॉजिस्ट एलिसन बर्ड के मुताबिक, भूकंप का केंद्र यूकोन के पहाड़ी और कम आबादी वाले क्षेत्र में था। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने शेल्फ और दीवारों से सामान गिरने की सूचना दी है, लेकिन अब तक किसी बड़े ढांचागत नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
USGS के अनुसार, यह भूकंप करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसके बाद कई आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर और नेशनल वेदर सर्विस ने भी पुष्टि की है कि पश्चिमी तटीय इलाकों में सुनामी की कोई आशंका नहीं है।
भूकंप के केंद्र के सबसे नजदीक कनाडा का हैन्स जंक्शन समुदाय है, जो लगभग 130 किलोमीटर दूर है, जहां की आबादी करीब 1018 है। वहीं, अलास्का का याकुटाट क्षेत्र भूकंप के केंद्र से 91 किलोमीटर दूर है, जहां की आबादी लगभग 662 बताई गई है। अलास्का अर्थक्वेक सेंटर के ऑपरेशन्स डायरेक्टर ऑस्टिन हॉलैंड ने कहा है कि फिलहाल किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है, हालांकि झटके काफी तेज़ी से महसूस किए गए।

इसे भी पढ़ें : देवरिया: चोरी की बाइकों से शराब तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 10 बाइक और शराब बरामद


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!