Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

दिल्ली में अफगान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस से महिला पत्रकारों की एंट्री पर रोक: राहुल गांधी बोले—‘मोदी की चुप्पी बताती है, नारी शक्ति का नारा खोखला है’

Published on: October 12, 2025
Afghan minister in Delhi
द देवरिया न्यूज़ , दिल्ली : अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी की दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री पर रोक को लेकर विवाद बढ़ गया है। प्रियंका गांधी, महुआ मोइत्रा और पी. चिदंबरम के बाद अब राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कठघरे में खड़ा किया है।
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा—

“मोदी जी, जब आप किसी सार्वजनिक मंच पर महिला पत्रकारों को बाहर रखे जाने की अनुमति देते हैं, तो आप भारत की हर महिला को यह संदेश दे रहे हैं कि आप उनके लिए खड़े होने के लिए बहुत कमजोर हैं। आपकी चुप्पी आपके ‘नारी शक्ति’ नारों की खोखलापन दिखाती है।”

दरअसल, गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अफगान दूतावास में मुत्ताकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें सिर्फ चुनिंदा पत्रकारों को बुलाया गया था। महिला पत्रकारों को आमंत्रण नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि भारतीय पक्ष ने अफगान प्रतिनिधिमंडल को महिला पत्रकारों को भी शामिल करने का सुझाव दिया था, लेकिन अंतिम फैसला तालिबान अधिकारियों ने ही लिया।
काबुल में तालिबान सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों पर लगाए गए प्रतिबंधों की पहले भी संयुक्त राष्ट्र और कई देशों ने कड़ी आलोचना की है। अब भारत में हुए इस घटनाक्रम ने एक बार फिर तालिबान के महिला विरोधी रुख और उस पर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर बहस तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें : तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी आज देवबंद पहुंचेंगे, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Service, Governance, Good Governance, and Respect

‘सेवा, सरकार, सुशासन एवं सम्मान’ सेमिनार में शामिल हुए विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र

Attended the Shri Ram Katha in Lucknow.

लखनऊ में श्रीराम कथा में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से सुनी रामकथा

Hero's new Super Splendor in Tarkulwa

तरकुलवा में हीरो की नई सुपर स्प्लेंडर 125cc एक्सटेक 2.0 लॉन्च, ग्राहकों में दिखा उत्साह

Elections in INDIA alliance meeting

INDIA गठबंधन की बैठक में चुनावी प्रक्रिया, विपक्षी एकता और बंगाल की स्थिति पर चर्चा, कई मुद्दों पर बनी रणनीति

Premises linked to AAP leader Sanjeev Arora

AAP नेता संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में बड़ी कार्रवाई

New warmth in Nepal-India relations

नेपाल-भारत रिश्तों में नई गर्माहट, नेपाली नेताओं के भारत दौरे के बाद बढ़ीं उच्चस्तरीय वार्ता की उम्मीदें

Leave a Reply