Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया–कसया मार्ग को मिलेगी बड़ी राहत, छोटी गंडक पर नए पुल को शासन की मंजूरी

Published on: December 29, 2025
Deoria-Kasya road will be available
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : शासन ने छोटी गंडक नदी पर पटनवा पुल के समानांतर एक नए पुल के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। 104 मीटर लंबे इस प्रस्तावित पुल पर करीब 115 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मंजूरी मिलने के साथ ही अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह पुल देवरिया–कसया मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
देवरिया–कसया मार्ग पर रामपुर कारखाना के पास स्थित पटनवा पुल अंग्रेजी दौर का बना हुआ है, जो अब जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। पहले इसकी जगह एक नया पुल बनाया गया था, लेकिन लगातार बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए सड़क को फोरलेन करने की योजना को मंजूरी दी गई। फोरलेन सड़क के लिए नदी पर दो लेन का एक और पुल जरूरी था, जिसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। अब इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। नया पुल फोरलेन की जरूरतों के अनुरूप बनाया जाएगा।

कुशीनगर और बिहार जाने वालों को होगा बड़ा फायदा

देवरिया–कसया मार्ग न सिर्फ जिले के बड़े हिस्से को जिला मुख्यालय से जोड़ता है, बल्कि पड़ोसी जिला कुशीनगर का भी यह प्रमुख संपर्क मार्ग है। यही सड़क आगे कसया में लखनऊ–मुजफ्फरपुर हाईवे से जुड़ती है, जिससे बिहार की ओर जाने वालों को सीधा रास्ता मिलता है। इसके अलावा यह मार्ग कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली और आगे पडरौना होते हुए बिहार–नेपाल सीमा के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व तक जाता है।
नए पुल और सड़क के चौड़ीकरण से देवरिया के साथ-साथ कुशीनगर जिले के लोगों को भी आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। यातायात सुगम होने के साथ क्षेत्र के आर्थिक, पर्यटन और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल तीन दिन बंद


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Iran sends condolences to India.

ईरान ने भारत को भेजा शोक समारोह का निमंत्रण, बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को भी बुलावा: रिपोर्ट

Xi Jinping on military modernization

शी जिनपिंग ने सेना के आधुनिकीकरण का लिया संकल्प, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान तेज करने का ऐलान

Number of Indian workers in Russia has increased.

रूस में भारतीय कामगारों की बढ़ी मांग, 70 हजार भारतीय कर रहे काम; 2026 में 40 हजार नई नौकरियों की तैयारी

Deoria Pathardeva Nagar Panchayat

देवरिया: पथरदेवा नगर पंचायत के वार्ड-4 में बिजली व्यवस्था होगी आधुनिक, नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू

Deoria From the Bihar border to Pakha

देवरिया: बिहार सीमा से पकहा तक भारी वाहनों की आवाजाही 20 जुलाई तक बंद, प्रवेश द्वार निर्माण के चलते लिया गया फैसला

Heartbreaking in Moradabad

मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेम संबंध में बाधा बनने पर मां ने दो वर्षीय बेटे की कथित हत्या, गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!