Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

बीजेपी का आरोप: कांग्रेस और राहुल गांधी विदेश से मोदी सरकार के खिलाफ नरेटिव गढ़ रहे

Published on: November 28, 2025
BJP's allegation Congress and Rahul

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली: भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नरेटिव तैयार करने का आरोप लगाया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर वोट चोरी और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी गलत धारणा फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कुछ नेताओं के X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट विदेशी लोकेशन से संचालित हो रहे हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि 2014 से कांग्रेस, खासकर राहुल गांधी और उनकी टीम, तथा लेफ्ट से जुड़े चेहरे लगातार प्रधानमंत्री मोदी और भारत को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके अनुसार, यह सब विदेशी ताकतों की मदद से हो रहा है और विदेश से अकाउंट ऑपरेट कर भारत में नरेटिव सेट करने की कोशिश की जा रही है।

बीजेपी का दावा: पवन खेड़ा का अकाउंट अमेरिका से चलता है

पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का X अकाउंट अमेरिका से संचालित हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि:

  • महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट — आयरलैंड से कनेक्ट

  • हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट — थाइलैंड से संचालित

  • Alt News का अकाउंट — अमेरिका से ऑपरेट

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के अकाउंट बांग्लादेश और पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं।

राहुल गांधी पर गलत नरेटिव फैलाने का आरोप

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशों में भारत और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर भ्रामक बयान देते हैं। उनके अनुसार, कांग्रेस और राहुल गांधी ने वोट चोरी और ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर देश में गलत माहौल बनाने की कोशिश की है।


इसे भी पढ़ें : चुनाव हार के बाद RJD में मंथन शुरू: भितरघात करने वालों की होगी पहचान, दो चरणों में चलेगा ‘सफाई अभियान’


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!