Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का दावा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में नहीं फंसने देंगे

Published on: July 25, 2026
Education Minister amidst the NEET controversy

द  देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर जारी पेपर लीक विवाद, छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आई है। दावा है कि उन्होंने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा देते हुए अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।

NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे थे। विपक्षी दलों के साथ-साथ प्रदर्शनकारी छात्र संगठन भी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को परीक्षा व्यवस्था को लेकर जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

दावा है कि पेपर लीक विवाद सामने आने के बाद से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। संगठन अपनी मांग पर अड़ा रहा। अब सरकार और CJP के बीच प्रस्तावित दूसरे दौर की वार्ता से पहले ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर सामने आई है।

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर साझा किया इस्तीफे का पत्र

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे का पत्र साझा किया। पत्र में उन्होंने शिक्षा और छात्रों से अपने लंबे जुड़ाव का जिक्र किया।

उन्होंने लिखा, “मेरे युवा साथियों, मैं पिछले चार दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।”

उन्होंने आगे कहा कि वह देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करते हैं। उनके मुताबिक, भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना देश के राजनीतिक और सामाजिक जीवन से जुड़े हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा करने का अवसर मिलने पर उनका आभार भी जताया।

NEET पेपर लीक पर क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान?

अपने पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितताएं सामने आई थीं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी थी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा को रद्द करने और दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, अगले वर्ष से NEET-UG को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित करने का फैसला किए जाने की बात भी कही।

री-NEET को लेकर क्या बोले पूर्व शिक्षा मंत्री?

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित कराना था। उन्होंने इसे “पूरी सरकार के समन्वित दृष्टिकोण” के तहत किया गया प्रयास बताया।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों और विशेष रूप से जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा छात्रों और उनके अभिभावकों के सहयोग से 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा पूरी कराई गई।

‘किसी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे’

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पत्र में कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही इस पूरे मामले की जिम्मेदारी ली और परिस्थितियों से कभी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प था कि किसी भी मेधावी छात्र का भविष्य कथित परीक्षा माफिया के कारण प्रभावित न हो और किसी भी छात्र के साथ अन्याय न हो।

उन्होंने आगे लिखा कि 16 जुलाई को घोषित NEET-UG के परिणाम संतोषजनक रहे और इनमें गरीब परिवारों की पृष्ठभूमि से आने वाले कई प्रतिभाशाली छात्रों ने भी सफलता हासिल की।

NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा अगर आधिकारिक रूप से पुष्ट होता है, तो यह केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के लिए एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होगा। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी किसे सौंपती है और NEET समेत देश की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर आगे क्या सुधार किए जाते हैं।


इसे भी पढ़ें : NEET-UG 2024 पेपर चोरी मामले में CBI का बड़ा स्पष्टीकरण, कहा- संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Pakistan on Indus water agreement

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी, भारत के रुख से अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुश्किलें

Former Air Marshal from Deoria

देवरिया के पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बने अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

Journalist in Deoria receives call from +92 number

देवरिया में पत्रकार को +92 नंबर से धमकी, खबर चलाने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

SP's Tarkulwa in Deoria

देवरिया में एसपी का तरकुलवा थाने पर औचक निरीक्षण, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Cyber ​​worth Rs 35.72 lakh in Deoria

देवरिया में 35.72 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी लेटरहेड और ई-मेल से बैंक को लगाया चूना; तीन गिरफ्तार

Deoria Encroachment ahead of Janmashtami

देवरिया : जन्माष्टमी से पहले अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत टीम से मारपीट, 11 कारोबारियों पर केस

1 thought on “NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का दावा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र; बोले- युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में नहीं फंसने देंगे”

Leave a Reply

error: Content is protected !!