Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

यूपी बजट 2026 के बाद सीएम योगी का ‘रणनीतिक संकेत’, ब्रह्मोस संग बदली प्रोफाइल फोटो

Published on: February 13, 2026
CM Yogi after UP Budget 2026

द देवरिया न्यूज़,लखनऊ। केंद्रीय आम बजट 2026 के बाद 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026-27 का अपना आम बजट पेश किया। 9.12 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और डिफेंस कॉरिडोर पर विशेष जोर दिया गया है। बजट पेश होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर प्रोफाइल फोटो बदलकर ब्रह्मोस मिसाइल के साथ अपनी तस्वीर लगाई, जिसे राजनीतिक और रणनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक हलकों में इसे उत्तर प्रदेश के ‘हार्ड पावर विजन’ और रक्षा उत्पादन में अग्रणी भूमिका के संकेत के तौर पर समझा जा रहा है। गौरतलब है कि ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन लखनऊ में शुरू हो चुका है और उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत कई बड़े रक्षा प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार का दावा है कि लखनऊ रक्षा निर्माण का उभरता हुआ हब बन रहा है।

मुख्यमंत्री की नई कवर इमेज को ‘नए यूपी’ की पहचान के रूप में भी देखा जा रहा है, जहां विकास, निवेश और सुरक्षा को एक साथ आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। सरकार समर्थकों का कहना है कि यह बजट आर्थिक विकास और सामरिक शक्ति—दोनों के संतुलन का प्रतीक है।

9.12 लाख करोड़ का बजट, विकास और सुरक्षा पर जोर

विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कानून-व्यवस्था और निवेश माहौल में व्यापक सुधार हुआ है।

अपने भाषण के दौरान खन्ना ने शेरो-शायरी के जरिए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा:

“काबिले तारीफ है, अंदाज एक-एक काम का,
गा रहा है गीत यूपी, योगी जी के नाम का।”

वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही प्रदेश के हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने एक और पंक्ति पढ़ी:

“यही जुनून, यही ख्वाब मेरा है,
दिया जला के रोशनी कर दूं, जहां अंधेरा है।”

सरकार का दावा है कि यह बजट उत्तर प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे में भी महत्वपूर्ण योगदान देने की दिशा में कदम है। वहीं विपक्ष इस पर विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है।



Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

EVMVVPAT in Deoria

देवरिया में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण, डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Sonam Wangchuk arrives in Srinagar.

श्रीनगर पहुंचे सोनम वांगचुक, वंदे भारत यात्रा की सराहना; परीक्षा सुधार कानून का किया स्वागत, छात्रों पर कार्रवाई न करने की अपील

Priyanka Gandhi in the Parliament complex.

संसद परिसर में प्रियंका गांधी और कल्याण बनर्जी के बीच दिलचस्प नोकझोंक, ममता बनर्जी को लेकर हुई खुलकर चर्चा

Protests in PoK

पीओके में विरोध प्रदर्शनों पर बढ़ा विवाद, ब्रह्मा चेलानी ने पाकिस्तान सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Russian nuclear warship

रूस का परमाणु युद्धपोत ‘एडमिरल नाखिमोव’ बनेगा और भी घातक, 3 उड़ते रडार हेलिकॉप्टरों से मिलेगी नई ताकत

During the demonstration in PoK

पीओके में प्रदर्शन के दौरान हिंसा का दावा, JAAC ने कई लोगों के मारे जाने का आरोप लगाया

Leave a Reply

error: Content is protected !!