Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मथुरा: अगवा पोस्टमास्टर की गोली मारकर हत्या, शव जलाने की कोशिश; पत्नी ने शिनाख्त से किया इनकार

Published on: February 15, 2026
Mathura Kidnapped postmaster shot
द देवरिया न्यूज़,मथुरा : मथुरा के शेरगढ़ क्षेत्र से 9 फरवरी को दिनदहाड़े अगवा किए गए पोस्टमास्टर रामवीर सिंह (23) की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम हरियाणा के पलवल से एक अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि मृतक की पत्नी ने शव की शिनाख्त करने से इनकार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है।
कोसीकलां (राजस्थान सीमा) के गांव कामर निवासी रामवीर सिंह शेरगढ़ के गांव अगरयाला डाकघर में तैनात थे। 9 फरवरी की सुबह वह बाइक से डाकघर जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे बंबे के पास काली टाटा पंच कार सवार बदमाशों ने कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया। उनकी बाइक मौके के पास मिली थी। सूचना पर एसओजी और पुलिस की टीमें जांच में जुट गई थीं।
एसपी देहात सुरेशचंद्र रावत के अनुसार, अपहरण में प्रयुक्त वाहन को ट्रेस करते हुए पुलिस होडल तक पहुंची। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश पलवल तक बढ़ाई गई, जहां अधजला शव मिला। शव की पहचान छिपाने के प्रयास के संकेत मिले हैं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, आवश्यकता होने पर डीएनए जांच भी कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों से गोली मारकर हत्या की आशंका है। टोल प्लाजा के सीसीटीवी से भी सुराग मिले हैं।
मृतक की पत्नी सोनम ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि बरामद शव उनके पति का है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि डीएनए परीक्षण के बाद स्थिति स्पष्ट होगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच में रंजिश का एंगल सामने आया है। एसपीआरए के मुताबिक, रामवीर का पहले होडल में कार्यकाल रहा था। उस दौरान एक युवक से विवाद हुआ था, जिससे रंजिश की बात सामने आई है। हत्याकांड में भारत तेवतिया नामक व्यक्ति की तलाश की जा रही है। अपहरण में प्रयुक्त काली कार घटना से कुछ दिन पहले खरीदी गई बताई जा रही है। दो संदिग्धों को चिह्नित किया गया है, जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। उधर, पत्नी सोनम ने भावुक अपील करते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : बेंगलुरु के पास भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार SUV की टक्कर में 7 लोगों की मौत


Discover more from thedeoria.news : : Voice of rural India - ग्रामीण भारत की आवाज़

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

BJP State Working Committee

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मिशन 2027 को लेकर बनी रणनीति

Rahul Gandhi's major announcement

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: बारिश के चलते CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग कार्यक्रम टला, अब शनिवार को होगा आयोजन

Leader of the Cockroach Janata Party

कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, पहचान और पासपोर्ट की जांच की मांग; अदालत ने भेजा नोटिस

Rahul on the issue of vote theft

वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, 1 नवंबर को दिल्ली की महारैली में होंगे शामिल

SP’s poster politics in UP

यूपी में सपा की पोस्टर पॉलिटिक्स से मचा सियासी घमासान, लखनऊ में लगे ‘चचा हैं तो सपा है’ के होर्डिंग; अखिलेश यादव की तस्वीर गायब

It might be found in the solar system.

सौरमंडल में मिल सकता है एक और बौना ग्रह, नेपच्यून के पार मिला रहस्यमयी बर्फीला पिंड; वैज्ञानिकों में उत्साह

Leave a Reply

error: Content is protected !!